Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गर्भवती महिला को भाजपा युवा मोर्चा नेता अजय पाठक ने पहुंचकर किया रक्तदान,समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया था संदेश,पन्ना कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो दिनेश गोस्वामी की रिर्पोट

जिले में लॉक डाउन लगने के कारण पीड़ित परिवार के लोग नहीं पहुंच पा रहे थे रक्तदान करने

पन्ना (कुंण्डेश्वर टाइम्स) – बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला संयोजक आईटी सेल अजय पाठक द्वारा गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय पन्ना में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम हरदी निवासी श्रीमती आशा सेन पति राजेश सेन उम्र लगभग 25 वर्ष को बी पॉजिटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी । जिसको लेकर दो दिन पूर्व ही समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी द्वारा उनके पति को 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया गया था। मगर जब उन्हें डॉक्टर द्वारा पत्नी को पुनः रक्त की कमी बताई गई । तब आज फिर से समाजसेवी श्री गोस्वामी द्वारा सोशल मीडिया पर संदेश जारी किया गया । व्हाट्सएप ग्रुप पर भाजपा युवा मोर्चा आईटी सेल जिला संयोजक अजय पाठक को जैसे ही संदेश प्राप्त हुआ उन्होंने तत्काल ही पीड़ित परिवार से संपर्क किया और स्वेच्छा से रक्तदान जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में पहुंचकर किया गया। इस अवसर पर रक्तदान दाता अजय पाठक ने कहा कि उन्होंने अभी तक लगभग 6 से 7 बार जरूरतमंद लोगों को रक्तदान किया है। आज उन्हें जब पता चला कि बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है और ऐसे महापुरुष की जयंती पर यदि किसी को रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त होता है तो इसको नहीं छोड़ा जाए । इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा द्वारा प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया था कि आज डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है। उसी के उपलक्ष में यह कार्य किया गया है।
इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन रविकांत शर्मा भाजपा नेता दीपेश ब्यास हैप्पी राजेश सेन समाजसेवी राम बिहारी गोस्वामी उपस्थित रहे।

दिनेश गोस्वामी, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स पन्ना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »