Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गलत आदत सफलता की सबसे बड़ी शत्रु है :- रामकुमार गुप्ता,भाजपा मंडल अध्यक्ष,ब्रम्हाकुमारीज मे समर कैंप का हुआ समापन

सिंगरौली(kundeshwartimes)- विंध्यनगर ब्रह्म कुमारीज कैंपस में 10 दिन से चल रहे बच्चों के समर कैंप में अनेक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। जैसे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , चित्रकला, नृत्य
कला प्रतियोगिता आदि। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने बच्चों को हर क्षेत्र में टॉप रहने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने बताया गलत आदतें हमारी सफलता के बीच बहुत बड़ी रुकावट है l इसीलिए गलती से भी गलत आदत के शिकार नहीं होना और सदा ही हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा प्रयत्न करना और अच्छा लक्ष्य रखने से निश्चित ही सफलता मिलती ही है।

समाजसेवी आशा गुप्ता ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया कि बच्चे आप जहां भी जाओ अपने बुलंदियों को अवश्य प्राप्त करो। वहीं पार्षद ने सभी बच्चों के आने वाले भविष्य को उज्जवल होने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा मेरी आवश्यकता जहां भी हो आप निःसंकोच मुझे कहें। मैं आपके लिए सफलता के हर कदम पर साथ हूं। रेनू सागर पावर प्लांट से पधारे सेफ्टी ऑफिसर शैलेश श्रीवास्तव ने भी सभी बच्चों के लिए कहा अच्छा कार्य करें। अच्छी सोच रखें। सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। यही अच्छी आदतें हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोगी बनती है।


ग्वालियर से पधारी ब्रह्मकुमारी ज्योति बहन ने पांच अच्छी आदतें – सुबह जल्दी उठना, बड़ों का सम्मान करना, हर कार्य समय से पूरा करना, हर कला को सिखना तथा प्रतिदिन योग अवश्य करना तथा पांच बुरी आदतें गुस्सा छोड़ना, आलस्य छोड़ना, लड़ाई झगड़ा छोड़ना, मोबाइल का गलत उपयोग न करना एवं गंदगी नहीं फैलाना बातों पर प्रकाश डाला।

संस्थान की प्रभारी ब्रह्माकुमारी शोभा बहन ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया एवं आए हुए सभी अतिथियों द्वारा समर कैंप के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण करवाएं गए।।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »