Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गिंदौर हाट की महिला पहुंची जिला पंचायत सीईओ के पास,पति की मृत्यु के बाद वरिसो को नहीं मिला संबल योजना का लाभ,राजगढ़ वीरम पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट

राजगढ़–प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले और गरीब वर्ग के लोगो को परिवार के किसी सदस्य की अचानक व किसी कारणवश मृत्यु हो जाने पर सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान करते हुए आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए संबल योजना संचालित की है।बीच में कांग्रेस सरकार ने इसको परिवर्तित भी कर दिया गया था। किंतु संबल योजना में जिले में कहीं ऐसे प्रकरण है जो शासकीय कार्यों की शोभा बढ़ा रहे हैं उन्हें संबल योजना का 1 साल से अधिक बीत जाने के बावजूद भी लाभ नहीं मिल पाया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ब्यावरा जनपद के गिंदौरहाट की एक पीड़ित महिला की गुहार सुनते हुए 2019 से शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगा रही मौसम बाई की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत के अधिकारियों को मामले के निराकरण ना करने पर साथ ही पीड़िता द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत को लाभ दिए बगैर ही बंद करवाने को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खासे नाराज देखे गए है।और संबंधित अधिकारियों को पात्र महिला को लाभ दिलवाने को लेकर निर्देश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि सुनील कुमार पिता भंवरलाल निवासी गिंदोर हाट की मृत्यु09 जून 2019 को हो गई थी।जानकारी के मुताबिक 30 अप्रैल 2018 को संबल योजना में उक्त व्यक्ति का पंजीयन भी हुआ था किंतु लापरवाह अधिकारियों के कारण मृतक के परिजनों को संबल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है ऐसे में महिला कार्यालयों कि टोकरे खा रही है।
जब पीड़िता जिला पंचायत में मामले की गुहार लगाने पहुंची तो जिला पंचायत में महिला की सुनवाई करते हुए उन्हें लाभ दिलाने का भरोसा खुद जिला पंचायत सीईओ केदार सिंह ने दिलाया है।
वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केदार सिंह ने उक्त प्रकरण में सीएम हेल्पलाइन शिकायत को जिस कर्मचारी ने सहमति के आधार पर बंद करवाई है उसे भी खोल कर जानकारी जुटाने के साथ संबंधित अधिकारी को निलंबित करने की बात कही है।

संबल योजना की फाइलें जनपदों में बढ़ा रही है शोभा

सारंगपुर जनपद के तहत आने वाली हराना ग्राम पंचायत के पप्पू पिता राजू की मृत्यु लगभग 1 साल पहले हो गई थी किंतु मृतक के परिजन कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक गए हैं और मिलने वाली आर्थिक सहायता से भी लाभान्वित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अधिकारी संबल योजना में बजट नहीं होने की बात कहते नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार सारंगपुर ही नहीं राजगढ़ खिलचीपुर जीरापुर नरसिंहगढ़ ब्यावरा सभी जनपदों में ऐसे कई प्रकरण लंबित हैं जिनमें मृत्यु के पश्चात संबल योजना के तहत मिलने वाला लाभ नहीं मिल पाया है। पंचायत ने संबल योजना का लाभ ऐसे व्यक्तियों को जल्द दिला दिया है जिनकी मृत्यु लाभ देने से पांच छह माह पूर्व ही हुई थी। वही पंचायतों के भेदभाव रवैया के चलते सारंगपुर की हराना ग्राम पंचायत के पप्पू (मृतक) जिनकी मृत्यु बहुत पहले हो गई थी और उनके बाद पंचायत में मृत्यु होने वाले लोगो को पंचायत ने लाभ दिलाया दी है। वहीं मृतक के परिजन आज भी मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए पंचायत सहित अधिकारियों से गुहार लगाते हुए नजर आते हैं। वही जनपद के अधिकारी और कर्मचारी बजट राशि के अभाव की बात कहते है।नगरपालिकाओं म भी संबल योजना से कहीं पात्र परिवार मिलने वाली राशि का इंतजार कर रहे है।। 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »