Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गुरु प्रतिमा प्रतिष्ठा दिवस पर गुरु पद महा पूजन का हुआ आयोजन गुरुदेव के चित्र के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

गुरु प्रतिमा प्रतिष्ठा दिवस पर गुरु पद महा पूजन का हुआ आयोजन
गुरुदेव के चित्र के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

 

झाबुआ रंग पंचमी के शुभ अवसर पर स्थानीय बावन जिनालय श्री ऋषभदेव बावन जिनालय मैं स्थित गुरु मंदिर मैं विश्व वंदित प्रातः स्मरणीय कलिकाल कल्पतरु अभिधान राजैन्द्र कोष के निर्माता श्री राजेंद्र सूरीश्वर जी महाराज साहब की प्रतिमा के प्रतिष्ठा दिवस पर गुरुपद महा पूजन का भव्य आयोजन हुआ इस आयोजन को पुण्य सम्राट श्री मद् विजय जयंत सेन सुरिस्वरजी महाराज साहब की समुदाय वर्तनी गच्छाधिपति अखंड सुरि मंत्र आराधक श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब एवं आचार्य श्री जयरत्न सूरी जी महाराज साहब के अज्ञानु वर्तनी परम विदुषी साध्वी श्री प्रीति दर्शंना श्री जी महाराज साहब आदि थाणा, 6ने शुभ निश्रा प्रदान की
जानकारी देते हुए श्री संघ के उपाध्यक्ष यशवंत भंडारी ने बताया कि संवत 2034 में राष्ट्र संत श्रीमद् विजय जयंत सूरीश्वर जी महाराज साहब जो उस समय जयंत विजय जी मधुकर के रुप में विख्यात थे उनकी पावन निश्रा में उनकी निश्रा में गुरुदेव की प्रतिमा की प्रतिष्ठा भव्य रुप से हुई थी तब से लेकर आज तक प्रतिवर्ष प्रतिष्ठा दिवस पर गुरु प्रतिमा प्रतिष्ठा उत्सव श्री संघ के द्वारा मनाया जाता रहा है

जैन श्वेताम्बर श्री संघ के प्रवक्ता योगेंद्र नाहर एवं रिंकू रुनवाल ने बताया कि आज प्रातः6/30बजे श्री भक्तामर स्त्रोत एवं गुरु इक्कीसा के पाठ के साथ प्रतिष्ठा दिवस की शुरुआत हुई इसके बाद भगवान श्री आदिनाथ एवं गुरुदेव श्री राजेंद्रसूरी जी महाराज साहब की प्रतिमाओं पर अभिषेक कर चंदन से पूजन क़र स्नात्र पूजन पढ़ाई गई प्रातः 8बजे से विधि कारक ओ ऐल जैन के मार्गदर्शन मे गुरु पद महा पूजन संगीत के साथ पढ़ायी गई
महा महा पूजन में निखिल भंडारी विजय कटारिया मांगू बेन सकलेचा आदि ने सुंदर भक्ति स्तवनों की प्रस्तुति भी दी मंत्रों का पाठ पूज्य साध्वी जी महाराज साहब के द्वारा किया गया
भव्य शोभायात्रा निकाली
महा पूजन के पश्चात गुरुदेव के चित्र को लेकर समाज जनों द्वारा साध्वी जी महाराज साहब की पावन निश्रा में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाजजनो द्वारा अक्षत श्री फल से गहुली की गई ,शोभा यात्रा भगत सिंह मार्ग, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, आजाद चौक, राजवाड़ा चौक लक्ष्मी बाई मार्ग होते हुए बावन जिनालय पर पहुंची जहां पर लाभार्थी परिवार डॉक्टर प्रदीप संघवी एवं श्री मती सुनीता संघवी द्वारा दादा गुरुदेव राजेंद्र सुरिस्वरजी जी महाराज साहबएवं पुण्य सम्राट दिक्षा दानेश्वरी श्री मद विजय जयंत सेन सूरीश्वरजी महाराज साहब की आरती उतारी गयी श्रावक रत्न श्री धर्मचंद मेहता द्वारा गुरु वंदन की विधि कराई गई इस अवसर पर श्रीमती लीला बाई शांतिलाल भंडारी परिवार के मनोहर राजेंद्र प्रदीप भंडारी द्वारा प्रभावना वितरित की गई आयोजन में बड़ी संख्या में समाज जनों एवं श्राविकाओं ने भाग लिया

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »