Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रूपये प्रति क्विंटल करने किसान कॉंग्रेस पथरिया ने सौंपा ज्ञापन,दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह(kundeshesrtimes) – किसान कांग्रेस पथरिया के ब्लॉक अध्यक्ष रत्नेश सोनी के नेतृत्व में गेंहू का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3000 प्रति क्विंटल करने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम नायब तहसीलदार श्रीमति प्रीति पंथी को किसान कांग्रेस पथरिया ने ज्ञापन सौपा ।
ब्लाक अध्यक्ष रत्नेश सोनी के कहा कि प्रदेश में किसानों की गेहूं की फसल की आवक शुरू होने वाली है वर्तमान में गेहूं का बाजार मूल्य 3000 से 3500 रुपए क्विटल के करीब था परंतु जैसे ही किसानों के खून पसीने की कमाई से उगाई गई गेहूं की फसल विक्रय हेतु तैयार होकर बाजार में आने को हुई तो सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 प्रति क्विंटल घोषित किया गया है जो कि किसानों के साथ सौतेला व्यवहार है। वर्तमान में फसलों के उत्पादन लागत अत्यधिक हो गई है जहां सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है वही बाजार मूल्य समर्थन मूल्य के बीच इतना भारी अंतर होने से किसानों को फसल का उचित दाम नहीं मिल पाएगा तथा उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ेगा। देखा गया है की समर्थन मूल्य पर इसी कारण से इस वर्ष किसानों ने पंजीयन भी कम संख्या में कराया गया है किसान कॉंग्रेस मांग करती है कि पंजीयन की तिथि बढ़ाकर गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 की जगह 3000 रूपए किया जावये।
ज्ञापन देने में किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह सासा, दीपक जैन प्रदेश समन्वयक, देवपाल ठाकुर, एड. सुदीप समदड़िया, कमलेश मुखरैया, अर्पित शुक्ला, धर्मदास सासा जनपद पंचायत सदस्य, सोनू गायकवाड़, प्रशांत राजपूत, आशीष पटेल, आशीष सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »