Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गेहूं के बोझों से लदे ट्रैक्टर में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग पूरी फसल सहित टैक्टर जलकर हुआ खाक घर में आग लगने के पहले फायर ब्रिगेड ने किया कंट्रोल

नईगढ़ी (kundeshwartimes) प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नईगढी के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं जिलहडी निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह डांठ से लदी ट्रैक्टर में आग 11000 लाइन के तार के नीचे से गुजरते समय गेहूं के बोझे से लदी ट्रैक्टर में लगी आग जलकर खाक हो गई। बताया गया है कि ट्रैक्टर में लगे कम से कम लाखों रुपए की गेहूं की फसल एवं ट्रैक्टर भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है जिसके कारण कृषक देवेंद्र बहादुर सिंह के सामने एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है देखना यह है कि शासन प्रशासन इसमें क्या मदद कर सकता है।

घर में भी लगने वाली थी आग

बताया जा गया है कि आज इतनी तेज थी कि घर में भी आग लगने की स्थिति निर्मित हो गई थी लेकिन मौके पर ग्रामीण एवं फायर ब्रिगेड द्वारा बुझा लिया गया जैसे कि आप सभी जानते हैं कि गर्मी के सीजन में आग का खतरा दिन दुगना के तौर पर बढ़ने लगता है चाहे निजी कारण से आग लगती हो या फिर बिजली विभाग के खींचे हुए तार में से गर्मी के ताप के कारण शॉर्ट कर उठने वाली चिंगारी कारण चाहे जो कुछ भी हो लेकिन गर्मी के सीजन में किसानों के आए दिन नुकसान आग के चपेट से हो रही है खेत खलिहान एवं कृषि कार्य के लिए इस्तेमाल करने वाले ट्रैक्टर इस चपेट में ज्यादा आ रहे हैं जिस तरह से आज कितनी मेहनत के बाद किसान चार माह का इंतजार कर फसल आने के आस में रहता है लेकिन आग किसान के दुश्मन बने किसान की फसल को ताके बैठे ही रहती है कहीं यह थोड़ी सी चूक हुई तो किसान की फसल आग के हवाले होते देर नहीं लगता है जिस तरह से आज देवेंद्र बहादुर सिंह के गल्ला एवं ट्रैक्टर सहित आग के हवाले हुए इसी तरह से गर्मी के सीजन में किसानों की फसल आग के चपेट में आ जाती है सबसे बड़े दुश्मन बने आग से किसानों को सतर्क एवं सावधान रहना जरूरी है।

लगातार क्षेत्र में हो रही है आगजनी की घटनाएं

गेहूं के फसल के सीजन में जैसे ही फसल की कटाई का समय आता है इस समय गर्मी के तापमान से बिजली से शार्ट सर्किट होने के कारण किसानों के खेत खलिहान इतिहास में आग लगने का दौर भी शुरू हो जाता है प्रतिवर्ष किसानों को इस दुर्दशा से गुजरना पड़ता है कई किसान इस तरह की घटनाओं का शिकार होते चले आ रहे हैं परंतु शासन प्रशासन द्वारा किसानों को इस आपदा से बचने के लिए कोई सकारात्मक प्रयास नहीं किए गए लिहाजा किसानों को स्वयं ही सावधानी रखकर अपनी सुरक्षा करनी पड़ेगी एवं बिजली के तरवा खाबो से दूरी बनाकर ही फसल को बचाने का एकमात्र उपाय है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »