Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गैस की होम डिलीवरी दिलाने के आश्वासन के बावजूद नहीं हुई होम डिलीवरी। वाहन संघ अध्यक्ष ने कलेक्टर से लेकर पेट्रोलियम मंत्री तक लगाई गुहार,हनुमना से सम्पति दास गुप्ता की रिर्पोट

हनुमना – (रीवा) हनुमना शारदा गैस एजेंसी प्रारंभ होने से लेकर आज जब समूचा हिंदुस्तान लाक डाउन में चल रहा है अधिकांश जरूरी सामानों की होम डिलीवरी ही कोरोना जैसी महामारी से बचाव का उपाय है ऐसे में भी स्थानीय डीलर द्वारा गैस की होम डिलीवरी न देना। इतना ही नहीं विगत दिवस मीडिया से रूबरू होते हुए तहसीलदार द्वारा भी इस आश्वासन के बावजूद कि अब गैस की होम डिलीवरी अवश्य होगी आज तक होम डिलीवरी देना तो दूर अपनी उपस्थिति में तहसीलदार टीआई आदि गैस एजेंसी से ही डायरेक्ट लोगों को गैस वितरित कराते देखे गए जहां सोशल डिस्टेंस का पालन चाह कर भी नहीं करवा पा रहे थे । जिससे आक्रोशित वाहन कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कलेक्टर रीवा से लेकर पेट्रोलियम मंत्री तक पत्र लिखकर होम डिलीवरी दिलाने जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि वाहन संघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कलेक्टर रीवा के नाम संबोधित पत्र में गैस वितरक की मनमानी व एजेंसी में व्याप्त भर्रे शाही का उल्लेख करते हुए कहा है कि गैस लेने के लिए वाहनों के कर्मचारियों को दो-दो दिन के लिए अवकाश लेकर गैस लेने लाइन लगाना पडता है जिससे जहां होम डिलीवरी का पैसा भी देते हैं ऊपर से समय व तनख्वाह की भी अपना बर्बादी करते हैं उन्होंने हनुमना नगर से 5 किलोमीटर दूर गहबरा ग्राम में स्थित एजेंसी में जाकर गैस के लिए लाइन लगाने का भी उल्लेख किया है पत्र की प्रतिलिपि जिला खाद्य अधिकारी रीवा, कमिश्नर रीवा खाद्य कमिश्नर भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय गैस एवं पेट्रोलियम मंत्री भारत सरकार माननीय धर्मेंद्र प्रधान को भेजकर स्थानीय शारदा गैस एजेंसी वितरक के विरुद्ध शीघ्र उचित कार्रवाई करते हुए होम डिलीवरी दिलाए जाने की मांग की है। देखना है हनुमना शारदा गैस एजेंसी मालिक की प्रशासन में कितनी मजबूत पकड़ है जनता इसी प्रकार त्रस्त होती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा या फिर इसके विरुद्ध कोई कार्यवाही होकर जनता जनार्दन को राहत प्रदान की जाएगी।

सम्पति दास गुप्ता, पत्रकार हनुमना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »