Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गोरबी के वैष्णवी शापिंग माल में हुयी चोरी का खुलासा, दो चोर हुये गिरफ्तार,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- बीते सोमवार गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत वैष्णवी शॉपिंग मॉल में सामान समेत पैसों की चोरी के मामले को सुलझाते हुए गोरबी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी अनुसार सोमवार शाम शॉपिंग मॉल के मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने गोरबी चौकी में तहरीर दी थी कि उनके शॉपिंग मॉल में ग्राहक बनकर आए आकाश साहू उर्फ बहत्तर एवं सचिन साहू दोनों निवासी नौढिया पटपरवा टोला ने सुनियोजित तरीके से शापिंग माल के कर्मचारियों की नजरों से बचते हुए काउन्टर में रखे 10 हजार रूपये चोरी किए तथा दो दो पैण्ट सर्ट भी चोरी कर अपनी पहने हुए जर्किन के अंदर छुपाकर भाग निकले हैं। कुछ देर बाद संदेह होने फिर काउंटर चेक करने पर उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली। गोरबी पुलिस ने फरयादी की तहरीर पर उक्त चोरों के विरुद्ध अप.क्र. 10/24 धारा 457, 380 भादवि कायम किया। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर एसडीओपी के के पांडे के निर्देशन, टी आई मोरवा अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन व चौकी प्रभारी विनय शुक्ला के निगरानी में पुलिस बल ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए हर संभावित ठिकानों पर तलाश की। परिणाम स्वरूप लगातार अथक पता तलाश करते हुए दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान कुल कीमती करीब 16 हजार रुपए का बरामद कर दोनो आरोपित को न्यायालय बैढन में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया। गोरबी पुलिस द्वारा तत्परता पूर्ण की गई त्वरित कार्रवाई की आम जनो द्वारा प्रसंशा की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, राजेश दिवेदी, प्रधान आरक्षक राजकुमार तिवारी, राजबहोर प्रजापति एवं नरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »