Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गोवर्धन पूजा पर विशेष… पशुओं की उपेक्षा,प्रकृति के साथ खिलवाड़–उमाकांत द्विवेदी

 

दीपावली की सुबह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा करने की औपचारिकता पूर्ति की गई औपचारिकता इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि गोवर्धन पूजा करने वाले अधिकांश पुजेरियों के घर में गोवंश नहीं हैं इनका गौ सेवा से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है अब जरा गौर करिए वर्ष में एक दिन मवेशियों को गुड़ और चना खिलाने से क्या होगा जब पूरे वर्ष भर मवेशियों को बेसहारा हालत में सड़कों पर छोड़ देना है चारा पानी के अभाव में मवेशी प्राण त्याग रहे हैं सड़कों पर बेमौत मारे जा रहे हैं उनका कोई ठिकाना नहीं है दर-दर भटक रहे मवेशियों की चिंता सरकार कितना करती है समाज सेवी कितना करते हैं राजनीतिक पार्टियां कितना करती हैं सब जग जाहिर है सच्चाई यही है कि किसी को कोई चिंता नहीं है क्योंकि यदि चिंता होती तो मवेशी आज दर-दर भटकने पर मजबूर ना होते जबकि इन पशुओं का महत्व सभी को पता है इन्हें जीवन दायिनी भी कहा जाता है इनके दूध का पूरे विश्व में कोई विकल्प नहीं है इनका विकल्प जब-जब तलाशा गया तब तब वह जहर साबित हुआ है चाहे नकली दूध हो या रासायनिक खाद हो दोनों जहर के समान है कुल मिलाकर पशुओं की प्रताड़ना उनके प्रति असंवेदनशीलता का मतलब प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना है क्योंकि मवेशी प्रकृति की अत्यंत उपयोगी सुंदर रचना है इधर मनुष्य पृथ्वी पर रहने वाले हर जीवों से ज्यादा बुद्धिमान माना जाता है पृथ्वी का संचालन भले ही कोई शक्ति कर रही हो लेकिन सीधे तौर पर पृथ्वी की व्यवस्था मनुष्यों के जिम्मे है अब यदि मनुष्य इस व्यवस्था के संचालन में असंवेदनशील हो जाता है और व्यवस्था डगमगाती है तो इसका सीधा मतलब यह है की प्रकृति के साथ खिलवाड़ हो रहा है जबकि प्रकृति के साथ खिलवाड़ यदि होगा तो मनुष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा स्थिति यह है कि देश की आबादी तीव्र गति से बढ़ रही है और पशुओं की आबादी तीव्र गति से घट रही है यदि पशुओं की दुर्दशा इसी तरह से होती रही तो एक दिन ऐसा भी आ सकता है जब यह पशु बिलुप्त होने की कगार पर पहुंचेंगे तब जरा सोचिए क्या होगा इस गंभीर समस्या का समाधान क्या है इस पर सभी को विचार करने की आवश्यकता है लेकिन इतना जरूर है कि जिनके घरों में मवेशी नहीं पाले जाते उनका दूध या दूध से बनी कोई भी सामग्री का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि जिस तरह से किसी व्यक्ति के पास अपना एक घर होता है अपना एक जल स्रोत होता है तथा उपयोग की सारी व्यवस्था अपनी खुद की होती है उसी प्रकार से अपना गोवंश भी होना चाहिए इसके अलावा सरकार को भी गौशाला तथा गौअभ्यारण बनाने पर गंभीर होना चाहिए तभी पृथ्वी पर सकुशल रहने की कल्पना की जा सकती है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »