Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गोविंदगढ़ के ग्राम धोबखरी एवं जितौहीं/गेरूई तथा मऊगंज के ग्राम बराती एवं उरूआ कंटेनमेंट एरिया घोषित

रीवा 19 मई 2020. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बसंत कुर्रे ने हुजूर तहसील के गोविंदगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धोबखरी-300 एवं जितौहीं/गेरूई तथा मऊगंज तहसील के देवतालाब क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बराती एवं उरूआ में पाये गये कोरोना मरीजों के कारण इन गांवों को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर ने गोविंदगढ़ क्षेत्र के संबंधित व्यक्ति रमाकान्त द्विवेदी के घर को एपिसेन्टर घोषित करते हुए डिहिया-धोबखरी मार्ग पर स्थित ग्राम धोबखरी (300) के वार्ड क्रमांक 14, 15 तथा ग्राम जितौही/गेरूई के वार्ड क्रमांक 20 को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। कलेक्टर ने इसी प्रकार देवतालाब क्षेत्र के संबंधित व्यक्ति दयानंद विश्वकर्मा के घर को एपिसेन्टर घोषित करते हुए वार्ड क्रमांक 9 के मकान नम्बर 81 से 84 तक तथा ग्राम उरूआ के वार्ड क्रमांक 16, 17, 18, 19 के चिन्हित घरों तक कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों के समस्त घरों का सर्वे निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से किया जायेगा।

कलेक्टर ने इन कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिए दल गठित किया है। ग्राम धोबखरी व जिताही/गेरूई के लिए गठित किये गये दल में अनुविभागीय दण्डाधिकारी फरहीन खान को इंसिडेंट कमाण्डर, नायब तहसीलदार हुजूर निवेदिता त्रिपाठी को राजस्व अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक अमर सिंह को पुलिस अधिकारी, जनपद सीईओ रीवा हरिशचन्द्र द्विवेदी को जनपद अधिकारी तथा एसडीओ मनगवां/गोविंदगढ़ एसबी सिंह कर्चुली को पीडब्ल्यूडी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंटेनमेंट प्लान एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आफीसर डॉ. पियूष निगम को नोडल अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी सुमन नामदेव को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बराती एवं ग्राम उरूआ के लिए गठित किये गये दल में अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी मऊगंज माला त्रिपाठी को इंसिडेंट कमाण्डर, प्रभारी तहसीलदार मऊगंज अनुराग त्रिपाठी को राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनगवां बहादुर सिंह बारीवा को पुलिस अधिकारी, जनपद सीईओ मऊगंज एसके मिश्रा को जनपद अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनगवां एसबी सिंह को पीडब्ल्यूडी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंटेनमेंट प्लान एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज सिंह को नोडल अधिकारी तथा परियोजना अधिकारी अजय प्रकाश मिश्रा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।कलेक्टर ने इसके अतिरिक्त घरों का सर्वे करने के लिए सर्वेक्षण दल का भी गठन किया है।

कलेक्टर ने आदेश दिये हैं कि कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यहां के सभी निवासी होम क्वारेंटाइन में रहेंगे। आवश्यक कार्यों को छोड़कर किसी भी प्रकार से लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कंटेनमेंट क्षेत्र में की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशित किया है।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »