Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गौशाला निर्माण में हो रहा है जमकर भ्रष्टाचार निर्माण एजेंसियां घटिया सामग्री का कर रही है उपयोग,कुंंडेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिपोर्ट

कटरा- मध्य प्रदेश सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना गौशाला निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, सरकार द्वारा अच्छी भली राशि भी आवंटित की जा रही है लेकिन निर्माण एजेंसियां गौशाला भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर जमकर भ्रष्टाचार कर रही हैं, देखने में आया है कि ज्यादातर पंचायत में निर्माण एजेंसी सरपंच ही है, जो बालू की जगह क्रेशर की भस्सी और घटिया देसी ईट का उपयोग करके निर्माण कार्य करवा रही है सीमेंट का उपयोग भी नाम मात्र का किया जा रहा है, जाहिर है कि इस तरह के घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग से बने भवन टिकाऊ नहीं हो सकते। एक दो बरसात में ही भवन गिरने लगे हैं जानकारों के अनुसार जिस तरह की निर्माण सामग्री से कार्य करवाया जा रहा है उसकी लागत ज्यादा से ज्यादा 15 से 20 लाख आनी चाहिए जबकि सरकार द्वारा 37 से 38 लाख रुपए हर गौशाला के लिए आवंटित किया गया है, कांग्रेस नेता श्री संतोष सिंह, निरंजन सिंह, ने बताया कि जनपद पंचायत त्योंथर के ग्राम पंचायत देउर और जनपद पंचायत नईगढ़ी के ग्राम पंचायत जोधपुर और हकरिया के संयुक्त गौशाला निर्माण का कार्य वर्तमान में कराया जा रहा है जिसमें जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, श्री सिंह ने बताया कि निर्माण एजेंसियों द्वारा सीधे-सीधे आवंटित राशि का आधा हिस्सा हजम करने की फिराक में है, जिससे संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी द्वारा बंदरबांट किया जाएगा कांग्रेस नेता श्री संतोष सिंह ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कलेक्टर रीवा से माग की है कि जल्द से जल्द देउर और जोधपुर में बन रही गौशाला की जांच की जाए जिससे एक सरकारी धन के खयानात को रोका जा सके।                                                           

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »