Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध करायें – कमिश्नर डॉ. भार्गव

रीवा 01 मई 2020. रीवा एवं शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में दोनों संभागों के सभी कलेक्टरों एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 के तहत घोषित कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर अन्य स्थानों पर पर्याप्त रोजगार मूलक गतिविधियां संचालित करना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतों की प्रशासकीय समितियां इस कार्य में रूचि लें। कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समस्त प्रशासकीय समितियां उनके ग्रामों में इच्छुक समस्त ग्रामवासी श्रमिकों को काम में सर्वोच्च प्राथमिकता पर संलग्न करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत समिति अपनी ग्राम पंचायत में एक्टिव जॉब कार्ड के विरूद्ध कम से कम एक तिहाई श्रमिक परिवारों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध करायें। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से ग्राम पंचायतवार समितियों की सक्रियता की प्रगति प्राप्त करें तथा निष्क्रिय प्रधान के वैकल्पिक नाम भिजवाने के लिए कार्यवाही प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि प्रशासकीय समिति के प्रधान के विरूद्ध कार्यवाही के लिए पंचायत राज अधिनियम में सक्षम प्रावधान नहीं हैं। अत: उन्हें प्रधान पद से हटाने के अलावा अन्य विकल्प शासन के पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध करवाने तथा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के कार्य में किसी भी स्तर पर कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही करें। रोजगार मूलक गतिविधियां सर्वोच्च प्राथमिकता पर खोले जाने व कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »