Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्राम पंचायत सरपंच के संरक्षण में शासकीय भूमि पर कराया जा रहा अतिक्रमण,खजुरिहा तालाब से अवैध मुरूम निकासी से तालाब के अस्तित्व पर संकट।। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक राजा गौतम की रिपोर्ट

सेमरिया_ (kundeshwartimes) 26 एकड़ के बृहद क्षेत्र फल में फैले शासकीय खजुरिहा तालाब में मुरुम की अवैध निकासी से तालाब का अस्तित्व खतरे में है । ग्रामीणों द्वारा इस प्रकार के अवैध खनन और ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर सरपंच दिनेश सिंह ग्राम पंचायत बीरखाम से जानकारी लेने पर उन्होंने गोल मोल जवाब दिया । शासन द्वारा तालाब के रख रखाव एवं नवीन करण तथा शासकीय भूमियों से अतिक्रमण हटाए जाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन इस प्रकार के अतिक्रमण को हटाने के लिए जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं । रोटी कपड़ा और मकान जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं है किंतु गरीब मजदूर आशियाने के अभाव में अपना जीवन स्तर कैसे सामान्य कर पाएंगे ? ग्राम पंचायतों के सरपंचों को गांव के गरीबों , मजदूरों ,हरिजन आदिवासियों के जीवन स्तर को सामान्य बनाए जाने हेतु प्रदेश सरकार ने पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्रालय का गठन किया है किंतु पंचायतों के विकास में जातिगत आरक्षण रोड़ा बना हुआ है ।
सरपंचों द्वारा निर्वाचन के दौरान धनबल का प्रयोग कर निर्वाचित होते ही विरोधी मतदाताओं के साथ भेदभाव पूर्ण व्यहारिक प्रयोग पंचायतों के विकास में बाधक है । ग्राम पंचायत बीरखाम के सरपंच द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने में भेद भाव पूर्ण रवैया अपनाया गया है । सक्षम व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और गरीब बाट जोहने को मजबूर है ।
गांव के निहायत गरीब इंद्रभान कोरी ने शासकीय भूमि में निर्मित हो रहे अतिक्रमण की लिखित शिकायत तहसीलदार महोदय सेमरिया को दे कर निवेदन किया है की जिसके पास सब कुछ पूर्व से उपलब्ध है उसे शासकीय भूमि से बेदखल कर अतिगरीब हरिजन, आदिवासियों के साथ न्याय किया जाय ।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीरखाम में अतिक्रमण का मुद्दा सुलग ही रहा है और दूसरा अतिक्रमण शुरू हो गया । विदित हो कि जिस शासकीय भूमि पर मकान की बुनियाद डाली जा रही है वह विद्यालय के नाम पर ही साजिश पूर्ण हथियाई गई थी लेकिन अतिक्रमण कर्ता ने अब कब्जा जमाकर घर का निर्माण शुरू कर दिया है । समय रहते अगर माननीय तहसीलदार सेमरिया वृत्त शाहपुर चाहें तो इस अवैध अतिक्रमण के भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है ।

वैसे तो सेमरिया तहसील के अंतर्गत संचालित होने वाले विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है किंतु दिल है की मानता नहीं और जाएं तो जाएं कहां ? जिला मुख्यालय से फाइल सेमरिया ही आयेगी चाहे वह तहसील हो या थाना या फिर बिजली विभाग ।
शाहपुर बिजली विभाग अंतर्गत सुरेंद्र त्रिपाठी नंदनीपुर के मकान का केबल विगत 2 माह से खंडित है बेतहाशा गर्मी में पीड़ित के परिवार का बुरा हाल है दुवेदी लाइन मैन और अन्य जनप्रतिनिधियों से मिन्नते पीड़ित परिवार द्वारा की गई लेकिन कोई फायदा नही हुआ । इस प्रकार से सेमरिया तहसील की चरमराई कानून व्यवस्था और सरकारी माशिनारियां प्रदेश सरकार की पोल खोलती हैं ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »