Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्वालियर में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, नकाबपोश दो बदमाश जबरन बाइक पर ले गए

ग्वालियर(kundeshwartimes)- शहर में दिनदहाड़े एक युवती का अपहरण कर लिया गया. दो बाइक सवार अज्ञात युवक बस स्टैंड से युवती को उठाकर ले गए. बताया जा रहा है कि यह युवती परिजन के साथ भिंड जिले से बस में बैठकर ग्वालियर आई थी. जब ग्वालियर बस स्टैंड पर परिजन अपना समान उतार रहे थे. इसी दौरान दोनों अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और युवती को उठाकर बाइक पर जबरन बैठकर भाग निकले. मौके पर कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं की।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

युवती के अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस पूरी घटना को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है और तलाश करने में जुटी है. ग्वालियर जिले की झांसी रोड थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रवदनी नाके के पास लगभग सोमवार सुबह 11 बजे की ये घटना है. युवती भिंड के असवार थाना क्षेत्र में वराह गांव की रहने वाली है, जोकि परिजनों के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां पर ग्वालियर आई थी. युवती ग्वालियर बस स्टैंड पर पहुंची. जब युवती के परिजन बस से अपना समान उतार रहे थे तो इस दौरान यह युवती साथ में एक छोटे बच्चे को वॉशरूम ले जाने के लिए वह पेट्रोल पंप पर पहुंची. जहां बाइक सवार दो नकाबपोश पहुंचे और युवती को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपहरण करके ले गए।

पुलिस तलाश में जुटी

इस बात की सूचना परिजनों ने तत्काल झांसी रोड पर पहुंचकर पुलिस थाने में दी. युवती के अपहरण की घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. जिसमें दो युवक युवती को जबरन बाइक पर बैठकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों ही युवक अपने मुंह को नकाब से ढंके हुए हैं. इस मामले को लेकर ग्वालियर एसपी राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि इसके पूर्व भी प्रेमप्रसंग के चलते गांव का ही एक लड़का भिंड में भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »