Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घुमा कटरा के आसपास बढ़ रही है चोरी और राह जनी की वारदात,घर के सामने खड़ी बोलेरो चोरी अभी तक नहीं मिला सुराग,कुंडेश्वर टाइम्स प्रबंध सम्पादक शिवरतन नामदेव की रिपोर्ट

कटरा- ग्राम घूमा में घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी नंबर mp 21 ca 5852, 14 अक्टूबर की रात को गायब हो गई, जिसकी भनक तक घर में सो रहे लोगों को नहीं लगी, विदित हो कि ग्राम घुमा के मनोज कुमार जायसवाल के रिश्तेदार त्योथर से कटनी के लिए निकले थे रास्ते में ग्राम घुमा में रिश्तेदारी में रुक गए, खाना-पीना करके रात के लगभग 12:00 बजे तक सब सो गए थे, भोर में लगभग 3:30 में जाने के लिए उठे तो बोलेरो गाड़ी घर के सामने से गायब थी, सुबह होते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन गढ़ जाकर मिथिलेश कुमार जयसवाल ने 7: 27 पर गाड़ी की चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है, डीआई बोलेरो गाड़ी जिसका रंग सफेद था जो त्योथर निवासी निशा जयसवाल पति मिथिलेश कुमार जयसवाल के नाम है वारदात के 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सोहागी पहाड़ पर स्थित टोल नाका के सीसीटीवी कैमरा में गाड़ी टोल पार करते हुए दिखाई दे रही है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोर शातिर अपराधी है जो गाड़ी को चोरी की वारदात करने के तुरंत बाद गाड़ी को लेकर रातों-रात उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गए हैं घर के सामने से गाड़ी चोरी की वारदात से क्षेत्र में
सनाका खींचा हुआ है, क्षेत्रीय जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है और चोरों एवं राह जनी करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, लोगों का कहना है कि विगत कई वर्षों से घूमा से नईगढ़ी मार्ग में एवं बौद्ध स्तूप के आसपास में राह जनि की घटनाएं घटती रहती है, घटना के भुक्तभोगी ज्यादातर बाहरी होते हैं जो प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराते जिससे चोरों के हौसले बुलंद है कटरा घुमा के समाजसेवी विगत कई वर्षों से घुमा मोड़ पर पुलिस चौकी की मांग करते आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है कहने को थाना गढ़ की 100 नंबर रात दिन गस्त करती है फिर भी चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं यदि इसी तरह से पुलिस प्रशासन उदासीन रहा तो फिर चोरी और राह जनी का ग्राफ बढ़ता ही जाएगा, ग्राम घुमा के श्री राम खेलावन यादव, श्री राम किशोर यादव, श्री गुन्नी पांडे, श्री भूपेंद्र मिश्रा, श्री संतोष सिंह देऊर , श्री सावेद्र शर्मा कलवारी, श्री विजय गुप्ता, श्री अशोक गुप्ता, श्री वशिष्ठ प्रसाद सोनी, श्री राम लखन नामदेव आदि लोगों ने पुलिस अधीक्षक रीवा से मांग किया है की चोरी गई बोलेरो को जल्द से जल्द बरामद कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाए, घुमा मोड़ में चौकी की स्थापना अविलंब की जाय।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »