Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चलती बस में लगी आग,गोहपारु फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ हादसा,दो घंटे बाद पहुंची दमकल,वन कर्मचारी ने बचाई यात्रियों की जान

शहडोल(kundeshwartimes)- बस में आग लगने के बाद लोगों ने मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। लेकिन दमकल वाहन घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा। जब तक बस में लगी आग को स्थानीय लोगों ने बुझा लिया था और बस जलकर राख हो गई थी। शहडोल में गोहपारु थाना क्षेत्र अंतर्गत फॉरेस्ट बैरियर के समीप चलती बस में आग लग गयी। किसी तरह उसमें सवार यात्रियों को तो उतार लिया गया। लेकिन बीच सड़क में बस जलकर राख हो गयी। यह घटना बुधवार को साढ़े तीन बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार, मनीष ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी-07 ई-4588 रायपुर से इलाहबाद जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री बैठे हुए थे। इस दौरान जब बस गोहपारु बैरियर के पास से गुजरी, तभी अचानक बस का पिछला एक टायर फुट गया। टायर फूटते ही बस में आग लग गई, लेकिन बस चालक को इसकी जानकारी नहीं लग पाई और वह आगे बढ़ गया।

वनकर्मी ने बाइक से पीछा कर दी जानकारी

जब घटनास्थल पर वन विभाग के बैरियर पर तैनात रमेश कुशवाहा ने देखा कि बस चालक को आग लगने की भनक नहीं लग पाई है तो उसने जोर-जोर से आवाज लगाई। लेकिन चालक तक उसकी आवाज नहीं पहुंच सकी। वनकर्मी को बस में सवार यात्रियों की चिंता हुई और वह तुरंत अपनी अपनी मोटर साइकिल लेकर बस का पीछा किया। उसने बस के साइड गलॉस में अपनी टार्च की रौशनी दिखाते हुए चालक को बस रोकने इशारा किया, जिसके बाद चालक ने बस रोकी।

चलती बस में लगी आग, गोहपारु फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ हादसा, दो घंटे बाद पहुंची दमकल

बस में आग लगने के बाद लोगों ने मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। लेकिन दमकल वाहन घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा। जब तक बस में लगी आग को स्थानीय लोगों ने बुझा लिया था और बस जलकर राख हो गई थी। जब घटनास्थल पर वन विभाग के बैरियर पर तैनात रमेश कुशवाहा ने देखा कि बस चालक को आग लगने की भनक नहीं लग पाई है तो उसने जोर-जोर से आवाज लगाई। लेकिन चालक तक उसकी आवाज नहीं पहुंच सकी। वनकर्मी को बस में सवार यात्रियों की चिंता हुई और वह तुरंत अपनी अपनी मोटर साइकिल लेकर बस का पीछा किया। उसने बस के साइड गलॉस में अपनी टार्च की रौशनी दिखाते हुए चालक को बस रोकने इशारा किया, जिसके बाद चालक ने बस रोकी।

वन विभाग के कर्मचारी ने बस चालक को आग लगने की जानकारी दी

जिसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतारा गया। इस बीच बस में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते बीच सड़क में बस जलकर राख हो गई। वनकर्मी रमेश द्वारा तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया गया और इसकी जानकारी बस चालक को दी गयी। उसकी जागरुकता के कारण दर्जनों यात्रियों की जान बच गई। नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। वह उन यात्रियों के लिए मसीहा बनकर वहां पहुंचा।

दो घंटे बाद पहुंचा दमकल वाहन

बस में आग लगने के बाद लोगों ने मामले की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। लेकिन दमकल वाहन घटना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा। जब तक बस में लगी आग को स्थानीय लोगों ने बुझा लिया था और बस जलकर राख हो गई थी। सवाल यह खड़ा होने लगा है कि बस में यात्री सवार थे और दमकल कर्मियों को मामले की जानकारी तत्काल लोगों के द्वारा दी गई। लेकिन दमकल वाहन पहुंचने में दो घंटे का वक्त लग गया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »