Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चाचा के साथ मिलकर भाइयों ने दिव्यांग भाई को जिंदा जलाकर मार डाला, प्रधान को फंसाने की थी साजिश

गोरखपुर(kundeshwartimes) पैसे और प्रापर्टी की बढ़ती चाहत में रिश्ते भुलाए जा रहे हैं. ऐसा ही जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां चाचा और सगे भाइयों ने मिलकर परिवार के एक दिव्यांग को 31 जुलाई को जिंदा जलाकर मार डाला था. इसके बाद आरोप गांव के प्रधान और उसके पति पर लगाया था. शुक्रवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

चौरी-चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी दिव्यांग सुरेश की जलाकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के भाई और चाचा ने ग्राम प्रधान और प्रधान पति पर आरोप लगाया था. पुलिस परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी. एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कई वर्षों से मृतक दिव्यांग सुरेंद्र के चाचा और उसके भाइयों का कब्जा है. इन लोगों ने जमीन पर कब्जे की नियत से एक झोपड़ी बनाकर वहां भैंस पाल रखी थी. भैंसों की देखरेख दिव्यांग सुरेंद्र करता था. दिव्यांग होने की वजह से सुरेंद्र का कोई विरोध नहीं करता था. वहीं इस जमीन पर जल मिशन योजना के तहत एक पानी की टंकी बनाई जानी थी. जिसका भूमि पूजन 31 जुलाई सोमवार को ही होना था.

एसपी ने बताया कि जमीन की पैमाइश के दौरान महिला ग्राम प्रधान और उसके पति के साथ दिव्यांग सुरेंद्र यादव के चाचा रामजीत यादव और भाइयों का विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर परिजनों ने दिव्यांग के हिस्से की प्रॉपर्टी हड़पने की नियत से खुद ही आधी रात झोपड़ी में सो रहे सुरेंद्र को जिंदा जलाकर मार डाला और आरोप प्रधान और उसके पति पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्यों और ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की थी. जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजन सहित ग्रामीण भी हैरान रह गये. घटना के खुलासे के बाद ग्रामीणों ने कहा कि कोई अपना कैसे लालच में इस हद तक नीचे गिर सकता है कि अपने ही खून का इतनी बेरहमी से कत्ल कर देगा.
एसपी नार्थ ने बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी. मामला शुरू से संदिग्ध नजर आ रहा था. परिजनों द्वारा लगातार ग्राम प्रधान और उसके पति पर आरोप लगाने की कोशिश की जा रही थी. मृतक के चाचा और भाइयों से भी पूछताछ की गई. इस दौरान पुलिस ने मृतक के चाचा और भाईयों से कड़ाई से पूछताछ की. जिसके बाद इस हत्याकांड का खुलासा हो गया. इसमें मृतक के चाचा और सगे भाई सहित दो चचेरे भाई भी शामिल हैं.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »