Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चाचौड़ा जनपद CEO ने किसान को बंधक बनाकर पीटा, दिग्विजय बोले-BJP सरकार में पीड़ितों के साथ मारपीट आमबात

गुना(kundeshwartimes) जिले की चाचौड़ा जनपद पंचायत के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक किसान का आरोप है कि उसके साथ जनपद सीईओ ने बंधक बनकर मारपीट की है. वही सीईओ ने संबंधित पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का केस दर्ज कराया है. जनपद सीईओ के विरुद्ध भी मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है.

मारपीट के वीडियो वायरल

जानकारी के मुताबिक, घटनाक्रम बुधवार का बताया जा रहा है. जिसमें कहा जा रहा है कि किसान ने जनपद सीईओ के विरुद्ध सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी जानकारी हासिल करने के लिए किसान चाचौड़ा जनपद कार्यालय गया हुआ था. जहां जनपद सीईओ गगन वाजपाई ने उसे अपने कार्यालय में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं.

बंधक बनाकर पिटाई का आरोप

पीड़ित किसान का आरोप है कि, ”उसकी जमीन पर कुएं का निर्माण किया जाना था, जिसकी राशि भी स्वीकृत कर दी गई थी. लेकिन निर्माण सिर्फ कागजों में हुआ था. उसी को लेकर उसने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी और बुधवार की दोपहर चाचौड़ा जनपद कार्यालय शिकायत की जानकारी लेने के लिए गया हुआ था. जहां मौजूद जनपद सीईओ भड़क गए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे बंधक बनाकर पीटा गया.”

दिग्विजय सिंह बोले- बंद कर दो सीएम हेल्पलाइन

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘X’ पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ”गुना-चाचौड़ा क्षेत्र मोहनपुर के किसान द्वारा CM हेल्पलाइन ना काटे जाने के कारण जनपद पंचायत चाचौड़ा सीईओ गगन बाजपेई पर पीड़ित का आरोप हैं कि, उसको बाथरूम में ले जाकर पहले बेल्ट लात-घूसों से पिटाई की फिर सरेआम कालर पकड़ कर बाहर लायें. प्रदेश सरकार को सीएम हेल्पलाइन बंद कर देना चाहिये, क्योंकि भाजपा सरकार में अधिकारियों द्वारा लगातार पीड़ितों के साथ मारपीट करना आम बात हो गयी हैं. मुझे यह जानकारी दी गई है, यदि यह सही है तो ऐसे बेलगाम अधिकारी CEO जनपद पंचायत के खिलाफ सख्त कार्यवाही होना चाहिए.”

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

घटनाक्रम को लेकर चाचौड़ा थाने में फोन के माध्यम से जानकारी हासिल की गई तो फोन पर उपलब्ध पुलिस अधिकारी ने बताया कि ”इस मामले में जनपद सीईओ के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही कहा गया कि किसान के विरुद्ध भी इसलिए प्रकरण दर्ज किया गया है की उसने भी वहां पहुंचकर गाली गलोच और मारपीट की है.”।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »