Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चीनी घोटाले का आरोपी राजेन्द्रन सुब्बा नायडू तमिलनाडु से गिरफ्तार

लखनऊ(kundeshwartimes)- चीनी घोटाले का आरोपी राजेन्द्रन सुब्बा नायडू तमिलनाडु से गिरफ्तार किया गया. यूपी पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया. आरोपी नायडू के खिलाड़ी यूपी के अमरोहा, खीरी समेत चार जिलों में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं. ईओडब्ल्यू के अधिकारी उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रहे हैं.मिली जानकारी के मुताबिक, राजेन्द्रन सुब्बा नायडू मेसर्स श्री वेंकटेश्वर ग्लोबल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई (तमिलनाडु) का निदेशक है. आरोप है कि नायडू ने केंद्र सरकार के उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत शर्करा निदेशालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2019-20 में मैक्सिमम एडमिसिबल एक्सपोर्ट (एमएईक्यू) कोटे के तहत निर्यात के लिए आवंटित चीनी में घोटाला किया था. ईओडब्ल्यू के मुताबिक, मेसर्स श्री वेंकटेश्वर ग्लोबल ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई ने इस कोटे के तहत आवंटित चीनी की चीनी मिलों से उठान कर फर्जी परचेज आफर और ई-स्टाम्प-शिपिंग बिल के जरिए भारत में ही ऊंचे दामों पर विक्रय कर दिया.
केंद्र सरकार द्वारा चीनी मिलों से किए गए अनुबंध के अनुसार उस चीनी का निर्यात विदेशों में किया जाना था. ऐसा न किए जाने से केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त सब्सिडी चीनी मिलों को नहीं मिल सकी, जिससे चीनी मिलों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था. तमिलनाडु के रहने वाले राजेन्द्रन सुब्बा नायडू के खिलाफ बरेली के देवरनिया, अमरोहा के हसनपुर, बहराइच के नानपारा व कोतवाली देहात और लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर, तिकोनिया व पसगवां थाने में आईपीसी की धारा-409, 420, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत वर्ष 2022 में कुल नौ मुकदमे दर्ज हुए थे. इसकी विवेचना ईओडब्ल्यू कर रही है. ईओडब्ल्यू को नायडू की तलाश थी. गिरफ्तारी के डर से वह फरार चल रहा था.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »