Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चुनाव में ड्यूटी पर तैनात आईटीबीपी के जवानों का किया गया सम्मान,देवसर आईटीआई भवन में जियावन पुलिस द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न,एसडीओपी, टीआई रहे मौजूद।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से कर्तव्य में आये भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों का सोमवार को देवसर शासकीय आईटीआई कॉलेज प्रांगण में पुलिस अधीक्षक युसूफ कुरैशी के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल कुमार सैयाम के विशेष उपस्थिति में पुलिस थाना जियावन के निरीक्षक राजेन्द्र पाठक एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर अथिति भव के भाव से स्वागत-सत्कार कार्यक्रम कर विदा किया।
गौतरलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 मतदान प्रक्रिया विधिपूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस तारतम्य में चुनाव में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के तकरीबन डेढ़ सौ जवान कर्तव्य करने आए थे। जहां नगर निरीक्षक श्री पाठक के द्वारा स्वागत सत्कार कार्यक्रम आयोजित कर आइटीबीपी फोर्स के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार एवं आईटीआई प्राचार्य विश्वास पाठक का एसडीओपी व टीआई ने माल्यार्पण का स्वागत सत्कार किया वहीं उनकी पूरे टीम के जवानों का भी जियावन पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने माला पहनाकर मिठाई खिलाया गया।
टीआई श्री पाठक ने आईटीबीपी जवानों का आभार व्यक्त करते हुए कहाआइटीबीपी फोर्स ने स्थानीय पुलिस के साथ सफल चुनाव कराने के लिए सहृदय से आभार प्रकट किया और विदाई समारोह उपरांत आगामी दिनों विधानसभा चुनाव राजस्थान में भी है उसमें भी इसी तरह आप सभी अपना कर्तव्य निर्वहन करेंगे एवं मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने की आशा व्यक्त किया।
इस अवसर पर देवसर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल कुमार सैयाम,आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट राकेश कुमार, आईटीआई प्राचार्य विश्वास पाठक,थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेंद्र पाठक,उप निरीक्षक बीएन वर्मा सहित अन्य जियावान पुलिस एवं आईटीबीपी के जवान मौजूद थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »