Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चेक पोस्ट बनाकर बाहर से आने वाली धान के विक्रय पर प्रतिबंध लगायें – कलेक्टर,रीवा से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

खरीदी केन्द्रों में बाहर से आने वाली धान की रोक के लिये चेक पोस्ट लगायें – कलेक्टर

रीवा 28 अक्टूबर 2020. जिले भर में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान तथा अन्य मोटे अनाजों की खरीद के लिये खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं। इन केन्द्रों में पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीदी की व्यवस्था की जा रही है। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने धान खरीदी केन्द्रों में जिले के बाहर विशेषकर उत्तरप्रदेश राज्य से संभावित धान की आवक को रोकने के लिये सभी प्रमुख मार्गों पर चेकपोस्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। उत्तरप्रदेश सीमा के विभिन्न सात स्थलों पर एक नवम्बर से चेकपोस्ट कार्य करने लगेंगे। जिले में धान की खरीद 16 नवम्बर से शुरू होगी।
कलेक्टर ने विकासखण्ड त्योंथर में चाकघाट-इलाहाबाद मार्ग में चाकघाट बॉर्डर पर नारी में, बारी से मांगी मार्ग से मध्यप्रदेश सीमा प्रारंभ होने वाले स्थल पर चेकपोस्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने सोनौरी, बड़ोखर मार्ग में ग्राम ककरहा मार्ग में, विकासखण्ड जवा से शंकरगढ़ मार्ग में सीमा पर बने वन विभाग के बैरियर पर एवं रामबाग से बरगढ़ मार्ग में बीरपुर ग्राम के पास बरगढ़, घूमन मार्ग तिराहे पर चेकपोस्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह विकासखण्ड हनुमना के हनुमना सीधी रोड में पिपराही पुलिस चौकी पर एवं बनारस मार्ग में अन्तर्राज्यीय मण्डी चेक पोस्ट पर, हनुमना में चेकपोस्ट स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से जिले में आने वाले माल वाहन की सघन जांच कर जांच पंजी संधारित की जाय इसमें समस्त ट्रकों द्वारा परिवहन किये जा रहे खाद्यान्न की प्रविष्टि की जाय। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों से धान का परिवहन न होने पाये इसके नियंत्रण के लिए कर्मचारियों को नियुक्त किया जाय। जांच के दौरान अवैध रूप से जिले की बाहर की धान जिले के उपार्जन केन्द्रों में पायी जाती है तो सम्मिालित कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। समय-समय पर उड़नदस्ता भी जांच कर धान, ज्वार, बाजरा के अवैध परिवहन पर रोक लगायें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »