Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर थांदला से मनीष वाघेला

 

चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस रिमांड पर
थांदला से मनीष वाघेला

न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नदीम खान द्वारा आरोपी कुलदीप पिता विष्णु पवार निवासी पालसोद थाना उन्हेल जिला उज्जैन को थाना थांदला के अपराध क्रमांक 60/20 131/20 ,233 /20 धारा 457 380 में पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
मीडिया प्रभारी थांदलावर्षा जैन के अनुसार आरोपी कुलदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना थांदला के अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर तीन रिहायशी घरों को निशाना बनाकर 3 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोप में दिनांक 11/ 02/20 को प्रथम घटना को अंजाम देते हुए अणु पब्लिक स्कूल थांदला का ताला तोड़कर ₹23000 चुराए थे जिसके रिपोर्ट प्राचार्य प्रमोद नायर द्वारा दर्ज करवाई गई थी। आरोपी द्वारा दिनांक 16/ 03/20 दूसरी घटना को अंजाम देते हुए दो भाइयों सुखलाल एवं पिंटू चारेल के रतनाली खवासा स्थित घर का ताला तोड़कर एवं दीवाल खोदकर चांदी के जेवरात चुराए गए थे जिसकी रिपोर्ट फरियादी दिनेश ने दर्ज करवाई थी । इसी प्रकार दिनांक 24/06/20 को रात्रि में आरोपी मुकेश भूरिया के ग्राम रून्डीपाडा स्थित घर का ताला तोड़कर चांदी का कंदोरा एवं कपड़े तथा पैसे रुपए चुराए थे। फरियादी गण की रिपोर्ट पर थांदला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था अनुसंधान के दौरान यह ज्ञात होने पर कि आरोपी अन्य अपराधों में जिला जेल झाबुआ में विरुद्ध उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर प्रोडक्शन वारंट से तलब कर पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया जिससे चोरी गया मशरूका की बरामदगी किया जा सके।वर्षा जैन)मीडिया सेल प्रभारी थांदला जिला झाबुआ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »