Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जंगलों की सुरक्षा में तैनात 50 प्रतिशत अमले के पास हथियार ही नहीं, चार साल से नहीं मिला फंड

भोपाल (kundeshwartimes) 
मध्य प्रदेश के जंगलों की सुरक्षा सीमित बंदूकों के सहारे हो रही है। स्थिति यह है कि जंगल की सुरक्षा में तैनात 50 प्रतिशत अमले के पास हथियार ही नहीं है। वर्तमान में वन विभाग के पास 12 बोर की 3170 बंदूकें और 286 रिवाल्वर हैं, लेकिन इन्हें चलाने लिए कारतूसों की भी कमी है।
कारतूस न होने से बंदूकें चलाने का अभ्यास भी नहीं हो रहा है। जबकि, जो हथियार हैं, उन्हें चलाने के लिए भी गृह विभाग की मदद से वन विभाग ने एसओपी (स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर) जारी कर रखी है।दरअसल, वन अमले को पिछले चार वर्षों से नई बंदूकें व कारतूस नहीं मिले हैं। विभाग भारत सरकार को प्रस्ताव बनाकर कैंपा फंड से बंदूकें और कारतूस के लिए हर वर्ष बजट मांग रहा है, लेकिन इसके लिए फंड ही नहीं दिया जा रहा है।

बता दें कि बुरहानपुर जिले की वन चौकी से 17 बंदूकें लूटे जाने के बाद वन विभाग ने बंदूक चलाने और रखरखाव की जो एसओपी (स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसिजर) मानक संचालन प्रक्रिया अप्रैल 2023 में जारी की थी, उसके अनुसार ही हथियार प्रबंधन एवं चालान की अभी व्यवस्था की जा रही है।

इसके तहत शस्त्र केवल उन्हीं वनकर्मियों को दिए जाएंगे, जिन्होंने शस्त्र चालन के अलावा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। गश्ती के दौरान शस्त्र गश्ती दल प्रभारी एवं गश्ती दल के अन्य वनरक्षकों को आवंटित किए जाएंगे। गश्त के समय अधिकतम 20 कारतूस प्रति बंदूक हो सकेगी।

गश्त से लौटने पर बंदूकें साफ कर पुनः स्ट्रांग रूम में जमा की जाएंगी। स्ट्रांग रूम वाली वन चौकियों को केवल चालू हालत वाली अधिकतम 10 बंदूकें आवंटित होंगी। शेष हथियार एवं गोला बारूद जिला शस्त्रागार में रखे जाएंगे।

वन विभाग द्वारा अपने जिला स्तरीय शस्त्रागार निर्मित होने तक वन विभाग की बंदूकों को पुलिस विभाग के जिला शस्त्रागार में रखा जा सकेगा। पुलिस के प्रत्येक जिला शस्त्रागार पर एक आर्मरर (सहायक उप निरीक्षक रैंक) तथा एक सहायक आर्मरर (आरक्षक/ प्रधान आरक्षक रैंक) की सेवाएं ही ली जाएंगी।

इनका कहना है

भारत सरकार से हर साल रिवाल्वर और कारतूस के लिए कैंपा फंड से बजट मांगा जाता है। पिछले चार साल से बजट नहीं मिला है। ऐसे में फील्ड अफसरों के लिए नई रिवाल्वर और कारतूस क्रय नहीं किए जा सके हैं।

– सुनील अग्रवाल, पीसीसीएफ कैंपा वन विभाग

वन चौकियां और हथियार एक नजर में

वन चौंकियां– 329

हथियार एवं गोला बारूद रखे जाने वाली वन चौकियां — 120

12 बोर की बंदूकें – 3170

रिवाल्वर – 286

वन विभाग में स्वीकृत पद

सहायक वन संरक्षक – 120

लेखाधिकारी- 7

वनक्षेत्रपाल- 796

शीघ्रलेखक- 40

स्टेनोटाइपिस्ट- 57

मानचित्रकार- 203

सहायक ग्रेड-3 – 1114

वनरक्षक – 14,024

वाहन चालक- 613

भृत्य – 950

सहायक महावत- 49

कुल – 17, 975

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »