Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जनजाति विकास मंच थांदला ने दिया ज्ञापनआरोपित की फांसी की मांग की गई

जनजाति विकास मंच थांदला ने दिया ज्ञापनआरोपित की फांसी की मांग की गई

मनीष वाघेला

गुजरात के मोरवी जिले में झाबुआ जिले की नौगांवा पंचायत की 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले के बाद जिले के नागरिकों का आक्रोश दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

इसी आक्रोश को प्रकट करते हुए झाबुआ के जनजाति विकास मंच की थांदला इकाई द्वारा गुरुवार को एक ज्ञापन राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया। ज्ञापन में दुष्कर्मी आरोपी को फांसी देने की मांग की मांग की गई

 

उल्लेखनीय है कि मेघनगर जनपद की नोगांवा पंचायत का एक परिवार मजदूरी करने गुजरात गया हुआ था। उक्क्त परिवार की 7 वर्ष की बालिका का गुजरात के मोरवी जिले के माकनसर गांव में एक कारखाने में काम कर रहे झारखंड के युवक ने अपहरण करने के बाद बलात्कार कर बेरहमी पूर्वक हत्या कर मानवता को तार-तार कर दिया। घटना की जानकारी के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गय।

उल्लेखनीय है कि गुजरात मे 18 जनवरी की शाम को 7 वर्षीय बालिका के पिता द्वारा बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद 21 जनवरी की शाम को पांजरा पोल के पास से बच्चे की लाश बरामद होने पर पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त की गई। जिसमें वह लाश अपहरण की गई 7 वर्षीय बालिका की पाई गई। साथ ही उस बच्ची के साथ कुछ गलत होने की आशंका के चलते पुलिस द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें बच्ची के साथ बलात्कार कर निर्मम हत्या की पुष्टि की गई।

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की गई। जिसमें पाया गया कि सिरामिक कारखाने में काम करने वाले झारखंड के दुर्गाचरण उर्फ टार्जन ने बालिका का अपहरण कर उसे सुनसान इलाके में ले जाकर बलात्कार किया और उसकी हत्या करने के बाद बालिका की लाश पांजरा पोल में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने पूरे मामले में दुर्गाचरण के खिलाफ अपहरण, बलात्कार, हत्या और पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

जनजाति विकास मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उक्त घटना की कड़ी निंदा करते हुए दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »