Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंचना उइके ने किया बालक एवं बालिका छात्रावास हर्रई का औचक निरीक्षण,छात्रावासों में पाई गई अव्यवस्था,अनियमितताओं का लगा अंबार,हर्रई से महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes)- गुरुवार को जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंचना उइके, सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत हर्रई रामजी उइके द्वारा क्रमशः आदिवासी बालक छात्रावास एवं बालिका छात्रावास का रात्रि लगभग 8:00 औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी अनियमितताएं पायी गई। बालिका छात्रावास की अधीक्षिका आशा धुर्वे द्वारा मेन्यू चार्ट उपलब्ध नहीं कराया गया तथा बालिकाओं द्वारा स्वयं घर से लाए गए बिस्तर का उपयोग करना पाया गया, वहीं आदिवासी बालक छात्रावास में चौकीदार एवं रसोईया अनुपस्थित पाए गए तथा छात्रावास अधीक्षक मनोज गजभिए के रिश्तेदार छात्रावास में भोजन करते हुए मिले। शाम के भोजन में केवल पतली दाल एवं चावल दिया गया, शाम के भोजन में छात्रों को रोटी नहीं दी गई, बार-बार मांगने पर भी मेन्यू चार्ट उपलब्ध नहीं कराया गया।
एक और जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के हर बच्चे को सस्ती सुलभ एवं समुचित शिक्षा प्रदान करने हेतु विभिन्न अभियान चला रहे हैं वही आदिवासी अंचल हर्रई के छात्रावासों में रह रहे आदिवासी बालक बालिकाएं अधीक्षकों की लापरवाही के कारण सुविधाओं से वंचित हैं। जनपद पंचायत हर्रई अध्यक्ष श्रीमती कंचना उइके मध्यमवर्गीय आदिवासी परिवार की बेटी होने के नाते आदिवासी बालक बालिकाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को लेकर अत्यंत गंभीर हैं साथ ही बालक बालिका छात्रावासों में पाई गई अवस्थाओं को लेकर अत्यधिक चिंतित हैं। जल्द से जल्द इन व्यवस्थाओं में सुधार हेतु शासन प्रशासन उचित कदम नहीं उठाता है तो निकट भविष्य में आदिवासी बालक बालिकाओं के हित में जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के साथ एक बड़ा आंदोलन किया जावेगा।

निरीक्षण करने पहुंची टीम के साथ की गई अभद्रता

जनपद अध्यक्ष श्रीमती कंचन उइके द्वारा जानकारी दी गई की सांसद प्रतिनिधि के साथ जब वह शाम के भोजन के समय छात्रावासों की भोजन व्यवस्था संबंधी निरीक्षण करने पहुंची तो अधीक्षिका आशा धुर्वे द्वारा अभद्रता की गई तथा इस तरह रात में निरीक्षण करने का अधिकार ना होने की बात कही गई।

इनका कहना है

आदिवासी विकास खंड हर्रई के बालक एवं बालिका छात्रावासों में निरीक्षण के दौरान अत्यंत अवस्थाएं एवं अनियमितताएं पाई गई है। अधीक्षक एवम् अधीक्षिका मनमाने तरीके से छात्रावास चला रहे हैं, परिणाम स्वरूप आदिवासी बच्चे सुविधाओं से वंचित हैं।

कंचना उइके
अध्यक्ष जनपद पंचायत हर्रई

आदिवासी छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान जिम्मेदार कर्मचारी सहयोग प्रदान न करके अभद्र व्यवहार करते हैं।

रामजी उइके
सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत हर्रई

प्राप्त जानकारी के आधार पर दोनों ही अधीक्षकों से प्रतिवेदन मांगा गया है, जिसे आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त महोदय को प्रेषित किया जाएगा।

प्रकाश कालम्बे
विकास खंड शिक्षा अधिकारी हर्रई

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »