Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जनपद पंचायत प्रांगण हर्रई में संपन्न हुआ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो महेश शर्मा की रिपोर्ट

हर्रई(kundeshwartimes) जनपद पंचायत प्रांगण हर्रई में कलेक्टर मनोज पुष्प, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, क्षेत्रीय विधायक कमलेश प्रताप शाह, भारिया जनजाति प्राधिकरण अध्यक्ष दिनेश अंगारिया(राज्य मंत्री दर्जा)एवम् सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कुल 263 आवेदन प्राप्त हुए।


राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 93 तथा सबसे कम पुलिस विभाग के 2 आवेदन पंजीकृत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत में अधिकारियों द्वारा शिक्षा, वन,राजस्व,महिला एवम् बाल विकास,सहकारिता,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी,विद्युत,जल संसाधन एवम् पुलिस विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से उपस्थित जन समुदाय को अवगत कराया गया।

प्राप्त सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण हेतु जिला कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह द्वारा हर्रई नगर की पेयजल संबंधी समस्या को प्राथमिकता से उठाया गया एवं नगर में जलापूर्ति के एकमात्र स्रोत तालाब के गहरीकरण तथा ऊंचाई बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।तहसील मीडिया संगठन अध्यक्ष शहजाद खान ने नगर परिषद द्वारा सुलभ शौचालय परिसर से बस स्टैंड होते हुए नगर परिषद भवन तक कराया जा रहा नाला निर्माण कार्य अत्यंत धीमा एवं गुणवत्ताहीन होने के साथ साथ परिषद द्वारा दूषित पेयजल तथा अनियमित आपूर्ति होने सहित निर्माणाधीन नाले का पानी शक्कर नदी में गिराने के बजाय अन्यत्र गिराने की बात रखी। कार्यक्रम में राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »