Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जन अभियान परिषद के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

लौआ कुमारी धाम से यात्रा का हुआ शुभारंभ,पतुलखी बुढी माता मंदिर में किया समापन

सिंगरौली-(kundeshwartimes)- भारत वर्ष के लिए 22 जनवरी का दिन बेहद मंगलकारी है।इस दिन अयोध्या स्थित राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।वहीं भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह कलश यात्रा, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई,भजन कीर्तन,नगर की साज सजावट सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।साथ ही भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में राम भक्तों के द्वारा जन-जन तक आमंत्रण भी पहुंचाने का शुभ कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में विगत 18 जनवरी को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में एवं सीधी जिला समन्वयक शिवदत्त उर्मलिया के अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।ज्ञात हो कि उक्त कलश यात्रा का शुभारंभ प्रसिद्ध लौआ कुमारी धाम से किया जाकर पतुलखी के बुढी माता मंदिर में समापन किया गया।कलश यात्रा में साथ चल रहे जन समुदाय के द्वारा ग्रामीण जनों को अक्षत देकर निमंत्रण देने का कार्य करते हुए 22 जनवरी 2024 को प्रत्येक घर में दीपक जलाने तथा धार्मिक स्थलों पर भजन संकीर्तन एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने हेतु विशेष आग्रह किया गया।उक्त कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक
शिवदत्त उर्मलिया के साथ-साथ विकासखंड समन्वयक तथा नवांकुर संस्था व प्रस्फुटन समितियां के पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला पाठक का विशेष योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »