Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को हुई सजा

जबरदस्ती बलात्कार करने वाले आरोपी को हुई सजा

मनीष वाघेला

न्यायालय श्रीमान एडीजे श्री संजय चौहान साहब, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा आरोपी पप्पु पिता दीता निवासी नागनखेड़ी थाना मेघनगर को धारा 450, 376(1) भा.दं.वि. में 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000-3000/- तथा धारा 323 भा.दं.वि. 6 माह का सश्रम कारावास एवं 500/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। शासन की ओर से प्रकरण में संपूर्ण संचालन श्री एस.एस. खिची, विशेष लोक अभियोजक, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा किया गया। जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन) सुश्री सूरज वैरागी द्वारा बताया गया कि दिनांक 22.05.2015 को फरियादिया अपने पति विकेश सास गोरकीबाई के साथ थाने पहुंच कर मौखिक रिपोर्ट लिखवाई कि फरियादिया के परिवार में शादी होने से एवं बारात में फरियादिया का पति विकेश, सास तथा ससुर सभी लोग चले गये थे। घर पर आरोपी पप्पू आया, उसने फरियादिया से पानी मांगा, फरियादिया ने उसे गिलास में पानी दिया, फिर वह बोला खाना हो तो खाना भी दे दो तो फरियादिया ने कमरे में जाकर थाली में खाना निकाला, तब तक आरोपी पप्पू ने कमरे के अन्दर आकर पीछे से फरियादिया की कमर दोनों हाथों से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया, फरियादिया चिल्लाई ऐेसा मत करो फिर भी वह नहीं माना और फरियादिया की मर्जी के खिलाफ पप्पू ने फरियादिया के साथ जबरदस्ती खोटा काम किया। फरियादिया चिल्लाई छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। फरियादिया की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर पड़ोसी फरियादिया की मोसिया सास दौड़कर आई, उसे देखकर आरोपी पप्‍पू अपनी मोटरसाईकिल लेकर भाग गया। फरियादिया के साथ जबरदस्ती करने पर उसके शरीर पर नाखून के निशान भी पाये गये। फिर रात को फरियादिया के सास-ससुर व पति घर पर आये। उनको फरियादिया ने घटना की सारी बात बताई। थाना मेघनगर द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय श्रीमान एडीजे श्री संजय चौहान साहब, झाबुआ, जिला झाबुआ द्वारा विचारण के दौरान आरोपी पप्‍पू को दोषी पाते हुये धारा 450, 376(1) भा.दं.वि. में 10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3000-3000/- रुपये का अर्थदण्ड तथा धारा 323 भा.दं.वि. 6 माह का सश्रम कारावास एवं 500/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

 

 

सुश्री सूरज वैरागी, एडीपीओ

जिला मीडिया प्रभारी (अभियोजन)

जिला झाबुआ (म.प्र.)

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »