Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जमीन के अंदर से अचानक निकली देवी की मूर्ति,अवैध खुदाई कर निकाली जा रही थी मुरम, तभी जमीन से निकलने लगीं रहस्यमयी मूर्तियां, खुदाई छोड़कर भागे लोग

दमोह(kundeshwartimes)- दमोह जिले के प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां अवैध खुदाई के दौरान जमीन से रहस्यमयी मूर्तियां निकलने लगीं. स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां खुदाई कर रही जेसीबी मशीन से जोर से किसी चीज के टकराने की आवाज आई। जब खुदाई करने वालों ने देखा तो वहां कई प्राचीन मूर्तियां बिखरी पड़ीं थीं।

जब जेसीबी से आई जोर की आवाज

बताया जा रहा है कि यहां पर तीन प्राचीन तालाब हैं लेकिन तालाब में रातों-रात अवैध रूप से मुरम खोदी जा रही थी. इसी खुदाई के दौरान करीब आठ प्राचीन व रहस्यमयी प्रतिमाएं सामने आने लगीं। इनमें से अधिकांश प्रतिमाएं देवी की बताई जा रही हैं. वहीं कुछ प्रतिमाएं मशीन का बकेट लगने के कारण खंडित भी हो गई हैं. इसके बाद खुदाई करने वाले लोग मशीन लेकर मौके से फरार हो गए।

लोगों ने शुरू की पूजा अर्चना

सुबह जब लोगों ने खुदाई वाली जगह कई मूर्तियों को पड़ा देखा तो पूजा अर्चन का दौर भी शुरू हो गया. कुछ लोगों ने देवी की प्रतिमाएं देख फूल भी चढ़ा दिए। बाद में मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस और हिंडोरिया तहसीलदार को दी. एहतियातन प्रतिमाओं को उठवाकर जागेश्वर नाथ मंदिर के बगीचे में रखवा दिया गया।

इनका कहना है

पुरातत्व विभाग के सर्वेयर शिवम दुबे ने बताया कि यह मूर्तियां कलचुरी कालीन की हैं, जो 11वीं सदी की हैं. इन प्रतिमाओं को ब्रैकेट स्टोन कहा जाता है. महलों और बड़े-बड़े मंदिरों के बाहर चौखट के बाजू से जो नक्काशी करके प्रतिमाएं बनाई जाती थीं उन्हें ब्रैकेट स्टोन कहा जाता है।

जांच का विषय

पुरातत्व विभाग के प्रथम दृष्टया ये प्रतिमाएं ब्रैकेट स्टोन प्रतीत हो रही हैं, हालांकि इनका क्या रहस्य है ये जांच के बाद ही पता चलेगा।

मूर्ति कलचुरी कालीन होने का अनुमान

गौरतलब है कि दमोह जिले में कलचुरी कालीन राजाओं का शासन 10वीं-11वीं सदी के आसपास था. उसी समय कलचुरी राजाओं ने दमोह जिले में बड़ी पैमाने पर मंदिरों और पुराने किलो का जीर्णोद्धार कराया था. जिसमें कलचुरी काल की झलक दिखाई देती है।

दमोह जिले के नोहटा में प्रसिद्ध नोहलेश्वर मंदिर, कोड़ल का प्रसिद्ध शिव मंदिर, बरी कनोरा का प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर और अन्य कई मंदिर कलचुरी काल में बनाए गए थे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »