Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जल संकट ग्राम गोला पट्टी में सुबह से पानी भरने में लगी रहती है कतार / कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

 

दमोह / जबेरा – प्रदेश सरकार द्वारा घर-घर में पानी पहुंचाने का वादा तो है लेकिन जनपद पंचायत जबेरा के ग्राम पंचायत गोलापट्टी के ग्राम खेड़ार में नल जल योजना हकीकत से कोसों दूर है यहां के ग्रामीण पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं और पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं जल स्तर नीचे चले जाने के कारण कुछ हैंडपंप एवं कुओ ने भी साथ छोड़ दिया जिससे पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है ग्रामीणों ने पंचायत विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश भी दिखाई देता है बोर व हैंडपंप बंद होने की सूचना ग्राम पंचायत मैं गांव के लोगों ने अधिकारियों को दी गई है गांव में हेडपंप है उन में पानी की कमी है एक हेडपंप जो लोगों की प्यास बुझा रहा है यहां पर पानी के लिए सुबह से ही लोगों की कतार लग जाती है यहां की आबादी बहुत है फिर भी इस गांव में नल जल योजना अभी तक शुरू नहीं की गई है जिससे भी लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है नल जल योजना के लिए ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्ताव भी पास हो गया और इसका सर्वे भी हो चुका है परंतु नल जल योजना का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ गांव में हेड पंप है जिसमें जलस्तर गिरने से हेड पंप बंद होने की कगार पर है नल जल योजना के पाईप लाईन विस्तार के लिए ग्राम पंचायत में कई लाखों रुपए निकाले गए हैं ताकि ग्राम पंचायत में लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी मिल सके लेकिन ग्राम पंचायत सचिव सरपंच एवं उपयंत्री की मिलीभगत से भ्रष्टाचारी की जा रही है और शासन की योजनाओं को ठेंगा दिखा रहे हैं जो की सबसे बड़ी योजना है कि लोगों को प्यास बुझाने के लिए पानी मिल सके लेकिन वरिष्ठ अधिकारी भी लेनदेन के चक्कर में भ्रष्ट हो जाते हैं और उनको निर्माण कार्यों को नजरअंदाज कर देते हैं

जब इस संबंध में जनपद पंचायत जबेरा सीईओ आर बी पटेल को फोन लगाया तो उन्होंने मेरा फोन नहीं उठाया और ना ही बाद में रिटर्न किया लगता है ऐसे है कि जैसे जनपद पंचायत जबेरा के समस्त अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचारी हो रही हो

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »