Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर, दमोह मे महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन की तैयारी पूर्ण, दमोह से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों द्वारा होगा भव्य भजन संध्या और जिले भर से आने वाली बारातों का स्वागत सम्मान

दमोह – बांदकपुर धाम में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं व्यवस्थाएं होगी जिनकी तैयारी जोरों पर चल रही है 21 फरवरी शुक्रवार को इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थित होने की संभावना है क्योंकि दिन प्रतिदिन लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है महाशिवरात्रि भोलेनाथ का विशेष पूजन और आरती होगी सुबह 4 बजे से ही दर्शन प्रारम्भ हो जाएंगे जो रात्रि भर होते रहेंगे शिवरात्रि में रात के समय भोलेनाथ का विवाह समारोह होगा इस बार शिवभक्तों की ओर से भी विशेष आयोजन रखे गए हैं जिनमें सुबह से ही बांदकपुर मंदिर आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सुबह 4 बजे से मंदिर के प्रमुख गेट पर रहेगा जो दिन भर चलेगा इसके बाद शाम 6 बजे से संगीतमय भजन संध्या का भव्य आयोजन मंदिर बाजार चौक प्रांगण बांदकपुर में होगा राम गौतम ने जानकारी दी कि जिले भर से जो बारातें बांदकपुर धाम महाशिवरात्रि पर आती है उनका स्वागत सम्मान भी मंच के माध्यम से होगा पिछले 3 वर्षों से इस प्रकार का आयोजन हो रहा है जो इस बार भव्य स्वरूप में होगा मंचीय कार्यक्रम में जिले के विशेष कलाकार उपस्थित रहेंगे श्री गौतम ने कहा कि जो भी ग्रामीण कलाकार, भजन गायक,तमूरा, हारमोनियम पर गाने वाले अपनी प्रस्तुति देना चाहें वो भी श्री जागेश्वर नाथ जी के इस मंच से अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं इस आयोजन का उद्देश्य ही सभी भक्तों को मंच देना है जिससे सभी भक्त मिलकर महाशिवरात्रि के पर्व को साथ मिलकर महामहोत्सव के रूप में मनाकर आनंदित हों और सभी के जीवन में प्रसन्नता हो और समाज में शान्ति,कल्याण के भावना जाग्रत हो सभी से उपस्थित होने का आव्हान किया गया है।

मोहन पटेल, ब्यूरो दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »