Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जियावन पुलिस ने 2 गांजा तस्करो को किया गिरफ्तार,दोनों के कब्जे से 250-250 ग्राम कुल 500 ग्राम गांजा हुआ बरामद।।कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)– पुलिस अधीक्षक मो.यूसुफ कुरैशी ने जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सख्त कार्यवाही करने के लिये जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें हैं। उसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी देवसर राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी जियावन राजेन्द्र प्रसाद पाठक के नेतृत्व में जियावन पुलिस ने जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि ग्राम झुरही का भगवानदास बैस ग्राम खड़ौरा तरफ से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जोगनी तरफ से जाने वाला है। इसी प्रकार ग्राम खम्हरिया खुर्द का रघुवीर यादव कर्थुआ तरफ से अवैध मादक पदार्थ लेकर जाने वाला है। दोनो सूचनाओं की तस्दीक पुलिस थाना जियावन द्वारा मौके पर जाकर तस्दीक किया गया जो ग्राम जोगनी में भगवानदास बैस पिता ललन प्रसाद बैस निवासी झुरही एवं ग्राम खम्हरिया में रघुवीर यादव पिता इन्द्रभान यादव निवासी खम्हरिया खुर्द को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया। पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों से 5000-5000 रू.कीमती के 250-250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। जिसके बाद दोनो आरोपियों के विरूद्ध अलग-अलग अपराध कमांक 47/2024, 48/2024 धारा 8/20-बी, एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

उक्त दोनो कार्यवाहियों में थाना प्रभारी जियावन निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाठक की पुलिस टीम से उपनिरीक्षक लालमणि साकेत,उपनिरीक्षक वाई.एल.वर्मा, सहायक उप निरीक्षक तेजबहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, महिला प्रधान आरक्षक सविता सिंह, आरक्षक बृजेन्द्र सिंह, आरक्षक अमित कुमार, प्रधान आरक्षक रामसुन्दर विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »