Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला जेल सिंगरौली में मासिक जेल निरीक्षण व विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन,कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

सिंगरौली(kundeshwartimes)- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार दिनांक 19 जनवरी 2024 को जिला जेल सिंगरौली में मासिक जेल निरीक्षण सह विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जेल निरीक्षण दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन एवं डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसेल श्री केपी. विश्वकर्मा एवं असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसेल योगेश शाह सहित असीम अख्तर की उपस्थिति में जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके प्रकरण से संबंधित आवश्यक जानकारी व सलाह प्रदान किया गया।साथ ही ऐसे बंदी जिनकी ओर से न्यायालय में पैरवी करने हेतु अधिवक्ता नहीं हैं उनके संबंध में जानकारी व आवेदन जिला प्राधिकरण को प्रेषित करने हेतु जेल प्रशासन को जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सेन द्वारा निर्देशित किया गया।श्री सेन द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों को संविधान के अनुच्छेद-22 एवं अनुच्छेद-39ए में वर्णित बंदियों के अधिकार आदि की जानकारी प्रदान की गई।साथ ही समस्त सजायाफ्ता एवं विचाराधीन बंदियों की जानकारी ई-प्रिजन पोर्टल पर अपडेट किये जाने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जहां सभी व्यवस्था संतोषजनक पाया गया।निरीक्षण दौरान मुख्य जेल प्रहरी कृष्ण प्रताप द्विवेदी,नागेन्द्र सिंह बघेल, साधना सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »