Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला तथा जनपद पंचायतों के लिए प्रशासकीय समिति गठन के निर्देश जिला तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष होंगे प्रशासकीय समिति के मुखिया

रीवा 18 अप्रैल 2020. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव ने जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत में प्रशासकीय समितियों के गठन के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासकीय समिति एवं प्रशासक नियुक्त करने संबंधी आदेश जारी किये गये थे। इस आदेश को निरस्त करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत में प्रशासकीय समिति के गठन के आदेश दिए गए हैं। जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के कार्यकाल समाप्ति के समय इनके अध्यक्ष रहे व्यक्ति ही प्रशासकीय समिति के मुखिया होंगे। जिसके अनुसार जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष तथा जनपद पंचायत में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रशासकीय समिति के मुखिया होंगे।
जारी निर्देशों के अनुसार प्रशासकीय समिति का गठन मध्यप्रदेश पंचायतराज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत किया गया है। प्रशासकीय समितियों का कार्यकाल निर्वाचन के पश्चात नवीन पंचायतों के गठन अथवा शासन के आदेश पर्यन्त रहेगा। जिला पंचायत की प्रशासकीय समिति का गठन संभाग के कमिश्नर करेंगे। जनपद पंचायत की प्रशासकीय समिति का गठन कलेक्टर द्वारा किया जायेगा।

अनिल पटेल,सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »