Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिला पंचायत से गांव में पहुँची जाँच टीम के सामने ही शिकायतकर्ताओं ने सरपंच व पंचायत कर्मियों के साथ की मारपीट, दमोह से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

हटा ब्लॉक के नयागांव पंचायत में असामाजिक तत्वों ने किया हंगामा , मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

हटा – गुरुवार को हटा जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नयागांव में किये गए कार्यों की शिकायतों को लेकर जिला पंचायत से जांच टीम ग्राम नयागांव जांच करने पहुंची थी । जहाँ जांच टीम के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर पंचायत में किये गए कार्यों की जानकारी ली । जांच टीम अपने कार्य में लगे थे तभी गांव के कुछ शिकायत कर्ता व असामाजिक तत्व जो पहले से ही विवाद करने की नीयत से एकत्रित थे उन्होंने एकाएक सरपंच व पंचायत कर्मियों पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की । उन्होंने जाँच टीम के सामने ही सरपंच पंचायतकर्मियों व अन्य लोगों से चप्पलों से मारपीट की औऱ सुनियोजित तरीके से इसका वीडियो भी बनया गया है जिसमें शिकायतकर्ता स्पष्ट रूप से चप्पल से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं । मारपीट करने वालों में शिकायतकर्ता प्रीतम पटेल उमाशंकर पटेल व अन्य असामाजिक तत्व शामिल रहे। ग्राम पंचायत के सरपंच राजकुमार पटेल का कहना है कि पंचायत के विकास के तहत पानी की टँकी का निर्माण ग्राम में होना सुनिश्चित हुआ है टँकी निर्माण के लिये जो शासकीय जमीन उपलब्ध कराई गई है उस पर शिकायतकर्ताओं का अवैध कब्जा है उसी को लेकर उनके द्वारा झूठी शिकायतें कर विवाद किया जा रहा है और हमारे ऊपर हमला किया गया है। हालांकि अभी तक इस विवाद की रिपोर्ट किसी भी पक्ष ने पुलिस में दर्ज नहीं कराई है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »