Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जुंआ के विरुद्ध पन्ना पुलिस की बडी कार्यवाही, 23 नग आरोपीगण पर की गई कार्यवाही,50 लाख से अधिक का मशरुका जप्त, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो आर.पी. वर्मन की रिपोर्ट

आरोपीगणों के कब्जे से 04 लाख 22 हजार रूपए नगद, 08 वाहन कीमती करीब 44 लाख रुपए, 22 नग मोबाईल कीमती करीब 2 लाख 20 हजार रूपए, एक देशी कट्टा कीमती करीब 10 हजार रूपए, कुल मशरूका अनुमानित लगभग 50 लाख 52 हजार रूपए का जप्त

 

एक आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद

पन्ना(kindeshwartimes)-
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पन्ना जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से जुंआ, सट्टा, शराब परिवहन करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे । निर्देशों के पालन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध जुंआ, सट्टा, शराब परिवहन करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किये गये थे। दिनांक 07/03/2023 को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पवई को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पवई थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हड़ा के आसपास, पवई कटनी जिले की सीमावर्ती क्षेत्र में जुंआ संचालित हो रहा है, सूचना की तस्दीक उपरान्त सूचना सही पाए जाने पर मुखबिर सूचना को आधार मानकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार अनु0 अधि0 पुलिस पवई श्री सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन एवम नेतृत्व में अनुभाग स्तर पर आसपास के थानो के पुलिस बल को मिलाकर पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम हड़ा के पास जाकर घेराबन्दी कर जुआं खेलते पाए गए 22 नग आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया, पुलिस रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए घेराबन्दी कर मझगुवाँ मोड़ के पास पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया, उक्त आरोपी एंव उसकी कार की तलाशी लिए जाने पर कार से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए । आरोपीगणों के जुआ खेलने की फङ से नगद 4 लाख 22 हजार रूपए व 22 मोबाईल कीमती करीब 2,20,000 रूपए एवं 08वाहन कीमती अनुमानित लगभग 44,00,000 रूपए के जप्त किये गये, इस प्रकार कुल मशरूका 50 लाख 52 हजार रूपए का जप्त किया गया। । पुलिस द्वारा आरोपीगणो के विरुध्द जुंआ एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत थाना पवई मे पृथक-पृथक कार्यवाही कर अपराध क्र. 69/23 एवं अपराध क्र. 72/23 का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।

जप्त सामग्री – आरोपियों के पास एवं फङ से नगद 04 लाख 22 हजार रूपए जप्त किया गया व 22 मोबाईल कीमती करीब 2,20,000 रूपए एवं 08 लग्जरी चार-पहिया वाहन (एक स्विफ्ट डिजार कार, एक वेन्यू कार, एक स्कॉरपियो, एक अल्टो कार, एक बुलेरो कार, एक स्विफ्ट कार, एक टाटा अल्ट्रोज कार, एक अर्टिगा कार) कीमती करीब 44,00000 रूपए के जप्त किये गये एवं एक 315 बोर का देशी कट्टा एंव 02 जिन्दा कारतूस कीमती करीब 10000 रूपए इस प्रकार कुल मशरूका 50 लाख 52 हजार रूपए का जप्त किया गया।

सराहनीय योगदान – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनवानी उनि0 जगमोहन सिहं, सउनि0 जगदीश सिहं , रंजीत कुजूर, सायबर सेल से प्र0आर0 नीरज रैकवार, ,मोहन मौर्य,अजयमिश्रा,अमृत तोमर,विश्वनाथ, गनेश सिंह, मुकेश शर्मा, अनिल गर्ग, आर0 रंजीत सिंह, श्यामसुन्दर एवं सायबर सेल पन्ना का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा उक्त पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »