Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जोबट में शांति भंग करने वाले 3 बदमाशों पर रासुका के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल,कुंडेश्वर टाइम्स के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट

रासुका कानून के तहत वर्ष 2008 के बाद अबतक की सबसे बडी एवं सख्त कार्यवाही

रिजवान खान@आलीराजपुर/जोबट।

आलीराजपुर जिले के पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत दिवस असामाजिक तत्‍वों के द्वारा आलीराजपुर जिले के कस्‍बा जोबट में अराजकता फैलाई जाकर जिले में शांति भंग करनें की कोशिश की गई थी, जिसे आलीराजपुर पुलिस की त्‍वरित एवं सख्‍त कार्यवाही के परिणामस्‍वरूप विफल कर दिया गया तथा शांति भंग करनें वाले सभी आरोपियों के विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही की गई। जोबट घटना के पश्‍चात से संपूर्ण जिले के गुण्‍डों/बदमाशों पर अलीराजपुर पुलिस के द्वारा निगरानी रख सख्‍त कार्यवाही की गई है। गुण्‍डों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की संपूर्ण निगरानी पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह के द्वारा की जा रही है ताकि किसी भी स्‍तर पर गुण्‍डों को बख्‍शा नही जा सकें।
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुण्‍डों पर नकेल कसने की लिये आवश्‍यक है, कि इनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जावे। जोबट में हुई घटना को आलीराजपुर पुलिस के द्वारा बहुत ही गंभीरता से लिया है, उक्‍त घटना में शामिल असामाजिक तत्‍वों को पुलिस के द्वारा त्‍वरित कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध किये गये हैं तथा 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया है। असामाजिक तत्‍व इस प्रकार की घटना करनें के लिये पुनरावृत्ति न कर सकें, जिस हेतु कठौर कार्यवाही की गई है। आलीराजपुर पुलिस के द्वारा जोबट में शांति भंग करनें वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध एनएसए/राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत प्रकरण तैयार कर जिला दण्‍डाधिकारी अलीराजपुर को भेजा गया। पश्‍चात जिला दण्‍डाधिकारी अलीराजपुर के द्वारा प्रकरण में त्‍वरित कार्यवाही अमल में लाई जाकर 3 बदमाशों पर एनएसए के तहत कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2008 से 2021 तक मात्र 01 प्रकरण में 2020 में एनएसए किया गया था, उसके पश्‍चात से वर्ष 2022 में आलीराजपुर पुलिस के द्वारा राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून/एसएसए के तहत पहली बार 3 बदमाशों को एक साथ एनएसए के तहत जेल भेजा गया है, जो आलीराजपुर पुलिस के द्वारा एनएसए के तहत अबतक की सबसे बडी एवं सख्‍त कार्यवाही की गई है। आलीराजपुर पुलिस का प्रयास है, कि जिलें में अमन शांति बनी रहे, जिस हेतु असामाजिक तत्‍वों पर सख्‍ती से कार्यवाही करना पुलिस की प्राथमिकता में है। असामाजिक तत्‍वों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है तथा गुण्‍डा बदमाशों के विरूद्ध लगातार कठौर कार्यवाही जारी रहेगी। आलीराजपुर पुलिस का स्‍पष्‍ट संदेश है, कि किसी भी स्‍तर पर अराजकता फैलानें वाले को बख्‍शा नहीं जावेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »