Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को लेकर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती का बड़ा बयान- सांच को आंच नहीं

वाराणसी(kundeshwartimes) धर्म और अध्यात्म नगरी काशी में सोमवार को अस्सी क्षेत्र स्थित डुमराव बाग कॉलोनी के सुमेरु पीठ में शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में दंडी स्वामी, महंत, पीठाधीश्वर धर्म आचार्यों ने बैठक की. यहां पर मणिपुर घटना को लेकर शांति पाठ किया गया. इस मौके पर ज्ञानवापी के एएसआई सर्वे को लेकर शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा है कि सांच को आंच नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की जांच की जाए और उसे पाकिस्तान भेज दिया जाए.

शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि पुरुषोत्तम मास चल रहा है. आदि शंकराचार्य महासमस्थानम शिव महापुराण की कथा और श्रीमद्भागवत की महा कथा 26 दिनों से चल रही है. उन्होंने कहा कि मणिपुर जो हमारे आस्था का केंद्र है वहां चल रही अशांति की शांत होने की हम कामना करते हैं. प्रार्थना है कि वहां अमन और चैन फिर से कायम हो.
उन्होंने कहा कि इसके पीछे पड़ोसी देश का षडयंत्र हो सकता है. पिछले तीन महीनों से वहां स्थिति ठीक नहीं है. इसकी जांच होनी चाहिए और वहां शांति स्थापित होनी है. साथी ही सीमा पर चौकसी बढ़ाई जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा हैदर जासूस है. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर की जांच कर उसे तुरंत पाकिस्तान भेज देना चाहिए. उसका भारत में कोई काम नहीं है.

नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि ज्ञानवापी का एएसआई सर्वे हो जाएगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. ज्ञानवापी का हमारे शिवपुरण और अन्य पुराणों में उल्लेख आता है. दंड पाड़ी का अन्नपूर्णा व भैरव पुराणों में भी इसका उल्लेख देखने को मिलता है वहां पर आदि विशेश्वर शिवलिंग प्रमाणित हो चुका है. वहां श्रृंगार गौरी हैं, त्रिशूल है, डमरु है और कमल का फूल है. इसे 300 वर्ष पूर्व विधर्मियों ने तोड़ा था. अब उसका हिसाब चुकता करने का समय आ गया है. सांच को कोई आंच नहीं है. अगर यहां जांच हो गई तो यह स्थान हिंदुओं का स्थान साबित हो जाएगा.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »