Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

झारखंड के गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, राहत और बचाव कार्य जारी

गिरिडीह(kundeshwartimes) झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई है. बस में करीब 30 लोग सवार थे. इस घटना में अभी कितने लोगों की जान और माल की हानि हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है. यह घटना शनिवार की देर शाम की है.बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना में यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. सूचना पर पुलिस के साथ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे हैं. बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की बस बराकर नदी में जा गिरी है. यह घटना शनिवार की देर शाम की है. घटना गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में घटी है. बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह आ रही बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. लोग चीखने चिल्लाने लगे. जैसे ही घटना की सूचना मिली स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए. लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी. थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. सूचना पर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार बस पर तीस से अधिक लोग सवार थे.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »