Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

झारखंड से मुंबई लेजाई जारही 19 लड़कियों सहित 14 लड़कों को कटनी जीआरपी ने पकड़ा, मामला मानव तस्करी से संबंधित

कटनी(kundeshwartimes)- कटनी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कटनी मुख्य स्टेशन पर कटनी आरपीएफ समेत जीआरपी की टीम ने एक साथ आसनसोल एक्सप्रेस में घुसकर सघन तलाशी शुरूकर दी। देखते ही देखते पूरा स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया । अंत में पुलिस को 19 लड़कियों समेत 14 लड़के मिले जिन्हें उतार कर पूछताछ शुरू की गई।

बताया जा रहा है कटनी आरपीएफ को मानव तस्करी की मुखबिर से सूचना मिली थी कि आसनसोल एक्सप्रेस में कुछ नाबालिग लड़के-लड़‍कियों को बहलाफुसलाकर कर मुंबई ले जाया जा रहा है। जिसमें कटनी आरपीएफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए कटनी जीआरपी, सतना पुलिस फोर्स के साथ कटनी महिला पुलिस की मदद लेते हुए ट्रेन के स्टेशन पर लगते ही आसनसोल एक्सप्रेस के अंदर अलग-अलग बोगी में घुसकर जांच शुरू की।

रोजगार के नाम पर मुंबई की महिला ने बुलाया था

पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे सभी झारखंड के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं जिन्हें रोजगार के नाम पर मुंबई की किसी महिला द्वारा बुलाया गया था। वे सभी वेस्ट बंगाल से ट्रेन में सवार होकर मुंबई की ओर जा रहे हैं।

इनका कहना

इस पूरी कार्यवाही के दौरान कटनी महिला थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी की सूचना पर ट्रेन नंबर 12361 की जांच की गई। इस दौरान 19 लड़‍कियां मिलीं जिसमें से एक नाबालिग है। वहीं 14 लड़कों में 7 युवक नाबालिग मिले। जिन्हें जांच होने तक लिटिल स्टार शेल्टर होम में रखा गया है। ये सभी मुंबई में मछली पैकिंग के काम के लिए जा रहे थे। मामला संदिग्ध होने के के चलते उन्हें रोका गया है और जांच पूरी होते ही उनके अभिभावकों के साथ उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »