Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

झाड़ फूक कर बेटी को कर रहा था ठीक, नहीं मानी तो पत्थर से कुचलकर कर दी हत्या, सीधी से बलराम पांडेय की रिपोर्ट

सीधी (कुंडेश्वर टाइम्स) सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कलयुगी पिया ने अपनी बेटी को पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी पत्नी को बताया जहां पत्नी ने थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यह पूरा मामला कल शनिवार शाम का है। जहां दोपहर 3 बजे कोतवाली पुलिस को यह सूचना मिली कि एक पिता ने अपनी बेटी को झाड़ फूंक करने के चक्कर में मौत के घाट उतार दिया है जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गीता सिँह गोड़ कुछ दिन से मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रही थी अक्सर वह बड़बड़ाती रहती थी और घर छोड़कर भाग जाया करती थी। इसके बाद नाराज पिता सुखपति सिंह गोड़ ने उसे झाड़ फूंक करने के माध्यम से ठीक करने का प्रयास किया। फिर उसके बाद जब वह ठीक नहीं हुई तब उसने चिमटे से उसके शरीर पर कई वार किया। जहां आखिर में जब वह बेटी घर से भागने लगी तो पत्थरों से उसके सिर पर वार किया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जब यह जानकारी उसकी मां कुसुमकली सिंह को लगी तब उसने कोतवाली थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद थाने मे पदस्थ एसआई आकाश राजपूत मौके पर पहुंचे और मामले की विवेचना के कार्य में शुरू कर दिए हैं।

वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले तीन दिनों से गीता सिंह जिसकी उम्र लगभग 15 साल थी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। जिसकी वजह से उसका पिता सुखपति सिँह गोड़ डिप्रेशन में आ गया था। जहां उसके द्वारा इस प्रकार के कदम को उठाया गया है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है साथ ही जांच की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »