Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

टीकमगढ़ में मां को गोली मारकर हत्या के बाद नाबालिग ने बुलाई पुलिस

टीकमगढ़(khndahar times)–  शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतनगर कालोनी में मंगलवार दोपहर नाबालिग बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि मां उसे प्यार नहीं करती थी। आए दिन टार्चर करती थी, घटना से पहले उसे गिलास फेंककर मारा था। बैंक में सुरक्षागार्ड पिता की लायसेंसी बंदूक से उसने मां को गोली मारी थी।

देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि सपना पत्नी रमेश रजक उम्र 42 वर्ष की उसके 17 वर्षीय बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपित का पिता रमेश रजक शहर के इलाहाबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड के तौर पर पदस्थ है। बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से ही मां को एक गोली मारी, जो सीने में लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपित बेटे ने पुलिस को बताया कि मां उसे हमेशा से ही टार्चर करती थी। मंगलवार को भी गोली मारने से पहले किसी बात को लेकर मां ने बेटे को गिलास फेंककर मार दिया था। इस बात को लेकर वह झल्लाया हुआ था। घटना के दौरान उसका पिता हीरानगर गांव गया था। दोपहर में बेटे ने ही मां को नहाने के लिए गर्म पानी दिया और नहाकर मां जैसे ही कमरे में पहुंची, तो उसने मां के सीने में लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने बताया कि पूछताछ में आरोपित बेटे ने बताया है कि मां प्यार नहीं करती थी। आए दिन मारपीट करती थी। इससे परेशान होकर उसने हत्या कर दी। मृतक का एक बड़ा भाई भी है, जो इंदौर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है।

गोली मारकर दी पुलिस को सूचना

दोपहर में देहात थाना पुलिस अपने रूटीन के कामकाज में लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक ही डायल 100 पर फोन आता है कि मैंने अपनी मां को गोली मार दी। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए और तत्काल नंबर सर्च कराया गया। इसके बाद पुलिस ने फोन नंबर को लेकर तस्दीक की। मौका स्थल पर जाकर देखा और पता किया, तो पाया कि अपनी मां को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले बेटे ने ही 100 डायल को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित वहां से भागा भी नहीं और न ही उसके चेहरे पर कोई तकलीफ दिखाई दी। स्वयं को पुलिस के सामने सरेंडर करते हुए गाड़ी में बैठ गया और पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »