Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

टीबी मरीजों के लिए जिले में किए गए निक्षय मित्र योजना में मीनाक्षी ने गुल्लक तोड़कर राशि दी जिसे पीएम ने सराहा

कटनी(kundeshwartimes) टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कलेक्टर अवि प्रसाद ने नवाचार करते हुए निक्षय मित्र योजना शुरू की थी। नवाचार में नगर की 13 वर्षीय बालिका मीनाक्षी क्षत्रिय ने गुल्लक तोड़कर राशि कलेक्टर को सौंपी थी। सबसे कम उम्र की निक्षय मित्र मीनाक्षी को कलेक्टर के साथ भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने सम्मानित किया था। मीनाक्षी के उत्कृष्ट कार्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आयोजित मन की बात में जिक्र करते हुए उसकी सराहना की है।

जिले भर में बनाए गए हैं निक्षय मित्र

मन की बात में मीनाक्षी की चर्चा होने से नगर व जिले का भी गौरव बढ़ा है। क्षय रोगियों को बेहतर पोषण आहार मिल सके इसको लेकर जिले भर में निक्षय मित्र बनाए गए थे। निक्षय मित्र बनने के लिए निर्धारित राशि जमा कराई जा रही है और उस राशि से हर माह मरीजों को अनाज भेंट किया जा रहा है ताकि मरीज दवा के साथ पोषण आहार भी मिल सके। कलेक्टर प्रसाद के आव्हान पर जिले में प्रथम चरण में 135 निक्षय मित्र बने थे और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री भी कर चुके हैं सराहना

संकल्प से प्रेरित होकर अपनी गुल्लक में जमा पैसों को टीबी रोगियों के पौष्टिक आहार के लिए रेडक्रास को भेंट करने वाली 13 वर्षीय मीनाक्षी क्षत्रिय पीडि़त मानव सेवा के लिए समर्पण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सराह चुके है। मीनाक्षी के योगदान को सराहते हुए रेडक्रास सोसायटी कटनी के अध्यक्ष और कलेक्टर ने उसे सोसायटी का आजीवन सदस्य और कटनी जिले में निक्षय मित्र योजना का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया था।

राज्यपाल ने किया था सम्मान

25 अप्रैल को राजभवन भोपाल में नवाचार के लिए कलेक्टर का सम्मान राज्यपाल ने किया था। उस दौरान मीनाक्षी का भी सम्मान किया गया था। टीबी मुक्त कटनी बनाने 15 लाख रूपये का जनसहयोग मिल चुका है। निक्षय मित्र योजना के जरिए रेडक्रास सोसायटी में एकत्र राशि से प्रतिमाह 355 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »