Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ट्रक की टक्कर से धराशाई हुआ शिव मंदिर का प्राचीन गेट,घटना सुबह होने के कारण बड़ी दुर्घटना टली।।कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो प्रमोद सिंह सेंंगर की रिपोर्ट

देवतालाब(kundeshwartimes)- देवतालाब नईगढ़ी रोड पर स्थित शिव मंदिर प्रवेश द्वार एक ट्रक UP70/CT 7331के टक्कर लग जाने के कारण धराशाई होकर गिर गया जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक UP 70/CT 7331 आलू लाद कर उक्त प्रवेश द्वार से अंदर शिव मंदिर की ओर आने की चेष्टा कर रहा था ट्रक में आलू के बोरे इतनी ऊंचाई तक भरे हुए थे कि वह गेट के ऊपर आकर अड़ गए और ट्रक UP 70/ CT 7331- के झटके में गेट सीधे भरभरा कर जमीन पर धराशाई हो गया। संयोग की बात है कि यह घटना सुबह हुई जिससे वहां किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं था और कोई भी दुकान नहीं खुली थी नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी बहरहाल घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि होने की जानकारी नहीं है अलबत्ते उक्त घटना से जहां दुर्गा पंडाल के सजावट की लाइट को छति पहुंची है तो वहीं शिव मंदिर का यह प्रवेश द्वार जो काफी पुराना बताया जा रहा है पूरी तरह से गिर के समाप्त हो गया है। उक्त गेट का निर्माण देवतालाब के तात्कालिक सरपंच एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवपूजन शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान कराया था बोल उक्त प्रवेश द्वार के जगह में पर्यटन विकास निगम के माध्यम से नए प्रवेश द्वार के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है और देर सबेर इसे गिरना ही था लेकिन जिस तरीके से यह गेट गिरा निश्चित रूप से भगवान शिव की कृपा ही कहा जाएगा कि जब यह घटना घटित हुई तो आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ नहीं थी ना ही कोई लोग थे वरना देवतालाब में दिन निकलते ही आम जनमानस का आना-जाना शुरू हो जाता है और सड़कों पर ट्रैफिक आ जाता है लेकिन घटना के समय वहां आसपास कोई नहीं था जिससे सभी सकुशल हैं एवं घटना के संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई थाना प्रभारी के पी त्रिपाठी द्वारा मामले में कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »