Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ट्रक व बस चालक लूट रहे प्रवासी मजदूरों को गांव-शहर तक छोड़ने के एवज में वसूल रहे मोटी रकम,सलेहा से कुंण्डेश्वर टाइम्स के लिए सुशील बर्मन की रिपोर्ट

सलेहा :- इस वैश्विक महामारी से जहां पूरा देश जूझ रहा है। वहीं प्रवासी मजदूर पैदल चलकर अपने गांवों के लिए आ रहे हैं। मजदूरों को अपने गांव , शहर तक पहुंचाने के लिये बड़े बड़े वायदे कर रही है कि सरकार मजदूरों को उनके घर तक अपने किराया से पहुंचाया जाएगा लेकिन ऐसा वास्तविक दृष्टि में नही हो रहा है। जब मजदूर अपने लिए स्वयं ट्रकों के माध्यम से एक आदमी का लगभग 2500 से 3000 रुपये देकर ट्रकों में आ रहें है। वह भी उनको बीच में छोड़ दिया जाता है 60 से 70 किलोमीटर के दायरे में छोड़ दिया जाता है और वहां से भूखे प्यासे पैदल चलकर वह अपने गांव तक पहुंचते हैं। मजदूरों से जब पूंछा गया कि सरकार बसें व ट्रेन चला रही है और आपको घर फ्री में पहुँचा रही है तो फिर आप लोग इतना किराया देकर क्यों आ रहे हैं। तो इस बात पर मजदूरों ने बताया कि ट्रक वाले तो एक आदमी का 2500 से 3000 रुपये तक लेते हैं लेकिन बस वाले तो 3500 से 4000 रुपये लेते हैं। मजदूरों ने कहा कि यह सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और है।

सेल्हा चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस आरक्षक जितेन्द्र सिंह व उनके साथियों ने प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात से सतना तक ट्रक के माध्यम से पन्ना जिले के कल्दा पठार क्षेत्र के तीन मजदूर 7500 रुपये किराया लगाकर सतना तक आए व सतना से पैदल चलकर आ रहे थे सलेहा थाना अंतर्गत सेल्हा चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस आरक्षक जितेन्द्र सिंह ने बुलाकर पूंछतांछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग मजदूर हैं गुजरात से सतना तक ट्रक से आये हैं और सतना से पैदल अपने गांव जा रहें। मजदूरों ने अपना नाम गजेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी सर्रा , ज्ञान सिंह उम्र 24 वर्ष , संजो सिंह पति ज्ञान सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी बिरवाही जनपद पंचायत पवई बताया। आरक्षक जितेन्द्र सिंह द्वारा पूंछा गया तो उन्होंने बताया कि हम दो दिन से भूखे हैं कुछ नही मिला। तो आरक्षक के साथ वनरक्षक अरविंद गुप्ता व प्रकाश दाहिया ने तुरन्त खाना कि व्यवस्था की व उन्हें भरपेट खाना खिलाया। और यह भी कहा कि आप लोग पहले अपनी जांच करवा लेना इसके बाद घर जाना। ऐसे लोगों को ही असली योद्धा कहते हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »