Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से मकान मालिक आवास खाली न करायें – कमिश्नर डा. भार्गव

रीवा 09 मई 2020. रीवा तथा शहडोल संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने मकान मालिकों को हिदायत देते हुए कहा है कि वे अपने किरायेदार, डॉक्टर तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से आवास खाली न करायें। ऐसा करने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजनता के प्राणों को उत्पन्न संकट को दूर करने के लिए डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टॉफ, सफाई कर्मी सहित पूरा स्वास्थ्य विभाग दिन रात मेहनत कर रहा है। अपने प्राण संकट में डालकर डॉक्टर तथा नर्सों द्वारा संक्रमित व्यक्ति के उपचार एवं संभावित संक्रमित व्यक्ति की जांच का कार्य किया जा रहा है। इनके लगातार प्रयासों से ही कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने में सफलता मिली है।
कमिश्नर ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अतुलनीय कार्य किया जा रहा है। कोई भी डॉक्टर, नर्स तथा पैरामेडिकल स्टॉफ के सदस्य किसी भी स्थिति में अपना किराये का आवास खाली न करें। यदि कोई मकान मालिक उन्हें परेशान करे अथवा मकान खाली करने के लिए कहे तो तत्काल इसकी सूचना दें। उन्होंने आमजनता तथा मकान मालिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दिन रात कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा डॉक्टरों का हम सबको अभिनंदन करना चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »