Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

तीर्थंकर महावीर युनिवर्सिटी ने किया 200 घंटे की विप्रो टैलेंट टेक्निकल ट्रेनिंग का आगाज,कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की रिपोर्ट

टीएमयू में 200 घंटे की विप्रो टैलेंट टेक्निकल ट्रेनिंग का आगाज़

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज़-एफओईसीएस में विप्रो टैलेंट नेक्स्ट टेक्निकल ट्रेनिंग का आगाज़ हो गया है। कुल 200 घंटे की विप्रो टैलेंट नेक्स्ट टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज़-एफओईसीएस और देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ एफओईसीएस के निदेशक प्रो.आरके द्विवेदी और सहायक निदेशक प्लेसमेंट श्री विक्रम रैना ने विप्रो सर्टिफाइड फैकल्टी-डब्ल्यूसीएफ श्री रूपल गुप्ता,श्री अमन कुमार और श्री विवेक कुमार सहित प्री फ़ाइनल ईयर के सभी एलीजीबल छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में किया।

एफओईसीएस के निदेशक प्रो. द्विवेदी ने कहा, इस विप्रो टैलेंट नेक्स्ट टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान छात्र-छात्राओं को जावा और वेब टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। विप्रो टेक्नोलॉजीज टीएमयू के साथ सालों से एक प्रीमियम पार्टनर के तौर पर है। टीएमयू को अपने विशिष्ट राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के लिए एक नोडल केंद्र के रूप में मान्यता दे रखी है।बीसीए, बीएससी ऑनर्स-कम्प्यूटर साइंस, मैथ्स और फ़िज़िक्स प्री फ़ाइनल ईयर के कुल 146 छात्र-छात्राएँ इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। बाद में इनको प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। प्रो. द्विवेदी ने उम्मीद जताई,यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ाएगा। विप्रो समेत टीसीएस, इंफ़ोसिस जैसे दीगर बड़े संगठनों में नौकरी के अवसर हासिल करने में मदद करेगा। कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल की ओर से शुरू यह प्रोग्राम मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर कॉलेज के विभागाध्यक्ष प्रो. अशेन्द्र कुमार सक्सेना, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अमित कुमार शर्मा, श्री अभिलाष कुमार, श्री भरत पांधी आदि मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »