Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

तेंदूखेड़ा नगर पंचायत के सीएमओ और उनका बाबू ₹100000 की रिश्वत लेते पकड़े गए, सागर लोकायुक्त की टीम ने की कार्यवाही/कुंडेश्वर टाइम्स समाचार संपादक मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

 

दमोह जिले की तेंदूखेड़ा से बड़ी खबर आई है, जहां पर ठेकेदार बीएल बरेढ़िया जो कि ठेकेदार है, तेंदूखेड़ा में उनके द्वारा नाली एवं सड़क का काम किया गया है, काम हो जाने के बाद जब भुगतान की बारी आई तो मंगलवार की दोपहर में नगर पंचायत तेंदूखेड़ा की सीएमओ और उनके बाबू ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए हैं। बताया गया है कि तेंदूखेड़ा नगर पंचायत में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रकाश चंद्र पाठक और अकाउंट बाबू जितेंद्र श्रीवास्तव को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त ने पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी यह प्राप्त हुई है कि सीएमओ और उनका बाबू निर्माण कार्य से संबंधित कार्य को पूरा कराने के लिए यह रिश्वत ले रहे थे। जिसकी जानकारी लगने पर सागर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारकर सीएमओ और बाबू को पकड़ा है।

लंबे अंतराल के बाद इतनी लंबी राशि की रिश्वत लेते हुए किसी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में इतनी लंबी राशि की रिश्वत लेना आम बात है, और ठेकेदारों के द्वारा लंबी राशि की रिश्वत दी जाती है। जिससे उनके बिल पास हो सके। इस मामले की शिकायत ठेकेदार द्वारा लोकायुक्त को किए जाने के बाद लोकायुक्त ने यह कार्रवाई की है। लेकिन सैकड़ों ऐसे मामले होते हैं, जिसमें ना तो शिकायत होती है और ना ही शिकवा और जनता के पैसों का बंदरबांट बदस्तूर जारी रहता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »