Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, आबकारी अधिकारी की मौत

बिलासपुर(kundeshwartimes) रायपुर रोड में भोजपुरी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। हादसे में कार सवार आबकारी अधिकारी की मौत हो गई है। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों के माध्यम से स्वजन को दी है। उनकी मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।
काेटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में आबकारी अधिकारी विष्णु साहू(32) की पोस्टिंग थी। शनिवार को वे अपनी पत्नी भूमिका साहू(31) को लेकर रायपुर जा रहे थे। उनकी कार हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर खंभे से जा टकराई। इसके बाद कार खेत में जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार आबकारी अधिकारी विष्णु साहू और उनकी पत्नी को गंभीर चोटे आई थी। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी हिर्री पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सरगांव अस्पताल भेजा। यहां पर डाक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी विभाग के अधिकारियों के माध्यम से स्वजन को दी है। उनकी मौजूदगी में रविवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

कार के उड़े परखच्चे

आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार अधिक थी। इसके कारण ड्राइव करते समय अधिकारी कार काे नियंत्रित नहीं कर सके। कार सड़क से उतरकर पहले खंभे से टकराई। इसके बाद खेत में जाकर पलट गई। इसके कारण कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कार सवार अधिकारी और उनकी पत्नी को गंभीर चोटे आई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »