Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

त्रिमूला ब्वायलर विस्फोट मामले में कंपनी प्रबंधन पर मामला दर्ज हादसे में 6 श्रमिक हुए थे घायल, 2 गंभीर घायलों का वाराणसी चल रहा उपचार

सिंगरौली(kundeshwartimes)- विगत दिनों  रविवार की रात बरगवां थाना क्षेत्र के त्रिमूला इंडस्ट्रीज में वॉयलर ब्लास्ट में 6 श्रमिक घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहीं 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया गया था। इस घटना में त्रिमूला प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आई है। बताया जाता है कि पूर्व में भी इस प्रकार की घटना घटित हुई है जिसके बाद भी प्रबंधन इसे लेकर सतर्क नहीं हुआ। अब इस मामले में पुलिस ने त्रिमुला प्रबंधन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार रविवार देर शाम करीब 7 बजे त्रिमूला इंडस्टरीज में विस्फोट हो गया। इस विस्फोट के कारण वहां कार्य कर रहे श्रमिक मेटल की चपेट में आकर घायल हो गए। पुलिस द्वारा बताया गया की घटना के बाद प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस महकमे को नहीं दी। ग्रामीणों से सूचना होने के बाद बरगवां निरीक्षक आर पी सिंह की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी राजीव पाठक एवं निरीक्षक यू पी सिंह सदल बल त्रिमूला इंडस्ट्रीज पहुंच गए, जहां उन्होंने घटनास्थल की तफ्तीश के साथ हादसे के कारणों की जांच की, परंतु इस दौरान कंपनी प्रबंधन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।


बताया जाता है कि विस्फोट के बाद ही कंपनी का जिम्मेदार अमला इंडस्ट्रीज छोड़कर भाग खड़ा हुआ। वहीं कईयों के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है क्योंकि त्रिमूला इंडस्ट्रीज में बीते वर्ष भी ऐसा हादसा पेश आया था परंतु इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन ने श्रमिकों की सुरक्षा के उपाय नहीं किए थे। अब पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में बरगवां पुलिस ने त्रिमूला इंडस्ट्रीज के प्रबंधन के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/23 धारा 287, 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
त्रिमूला इंडस्ट्रीज में हुए विस्फोट के दौरान काम कर रहे श्रमिक विकास यादव पिता जागेश्वर यादव उम्र 20 वर्ष, मनीष कुमार पिता राजदीप यादव उम्र 29 वर्ष, सुनील गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता उम्र 34 वर्ष, मोहित कुमार पिता आश्रम राम उम्र 20 वर्ष, अभिमन्यु कुमार पिता अंबिका सिंह उम्र 32 वर्ष, कुंदन कुमार पिता गणेश यादव उम्र 34 वर्ष घायल हुए थे वही इनमें विकास यादव एवं मनीष यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें कल रात ही वाराणसी रेफर कर दिया गया था। अन्य का इलाज अभी भी नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में जारी है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »